Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली एक दशक की ‘आप-दा’ से मुक्त हुई, विधानसभा के पहले सत्र में सीएजी रिपोर्ट होगी पेश: मोदी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पटना पश्चिम बंगाल बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    दिल्ली एक दशक की ‘आप-दा’ से मुक्त हुई, विधानसभा के पहले सत्र में सीएजी रिपोर्ट होगी पेश: मोदी

    News DeskBy News DeskFebruary 8, 2025No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली एक दशक की ‘आप-दा’ से मुक्त हुई, विधानसभा के पहले सत्र में सीएजी रिपोर्ट होगी पेश: मोदी

     

     

    नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत को ‘ऐतिहासिक’ करार दिया और कहा कि अब राष्ट्रीय राजधानी एक दशक की ‘आप-दा’ से मुक्त हुई है।

    उन्होंने दिल्ली की जनता को आश्वस्त किया कि विधानसभा के पहले सत्र में महानियंत्रक एवं लेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट पेश की जाएगी और दोषियों को दंडित कर उनसे लूटे हुए पैसे वसूले जाएंगे।

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस जनादेश से स्पष्ट है आज दिल्ली में विकास, विजन और विश्वास की जीत हुई है और आडंबर, अराजकता, अहंकार और दिल्ली पर छाई ‘आप-दा’ की हार हुई है।

    मोदी ने कहा, “मैं आश्वस्त करता हूं कि विधानसभा के पहले सत्र में महानियंत्रक एवं लेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट पेश की जाएगी और जो भी भ्रष्टाचार में शामिल पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। जिसने भी लूटा है, उसको लौटाना पड़ेगा।”

    उन्होंने कहा, “यह मोदी की गारंटी है।”

    ज्ञात हो कि दिल्ली शराब नीति से जुड़ी सीएजी रिपोर्ट को विधानसभा में पेश न करने को भाजपा ने चुनावी मुद्दा बनाया था।

    विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है सीएजी रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली शराब नीति से सरकारी खजाने को 2026 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा रिपोर्ट में शराब नीति के क्रियान्वयन में भी कई खामियां पाए जाने की बात कही गई है।

    यमुना मैया के जयकारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए मोदी ने कहा, “आज की ये विजय ऐतिहासिक है। दिल्ली के लोगों ने आप-दा को बाहर कर दिया है। एक दशक की आप-दा से दिल्ली मुक्त हुई है।”

    प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दिल्ली में, दिल्ली के लोगों में एक उत्साह भी है और एक सुकून भी है।

    उन्होंने कहा, “उत्साह विजय का है और सुकून दिल्ली को आप-दा से मुक्त कराने का है।”

    इस जनादेश के लिए दिल्ली की जनता को सिर झुकाकर नमन करते हुए मोदी ने कहा कि आज दिल्ली में विकास, विजन और विश्वास की जीत हुई है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार इसका कर्ज विकास के माध्यम से अदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

    उन्होंने कहा, “आज आडंबर, अराजकता, अहंकार और दिल्ली पर छाई आप-दा की हार हुई है।”

    प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि आज दिल्ली की जनता ने साफ कर दिया है कि दिल्ली की असली मालिक सिर्फ और सिर्फ दिल्ली की जनता है।

    आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “जिनको दिल्ली का मालिक होने का घमंड था, उनका सच से सामना हो गया।”

    प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली के इस जनादेश से ये भी स्पष्ट है कि राजनीति में शॉर्टकट के लिए, झूठ और फरेब के लिए कोई जगह नहीं है।

    केजरीवाल पर हमला जारी रखते हुए मोदी ने कहा कि दिल्ली में धरना-प्रदर्शन की राजनीति, टकराव और प्रशासनिक अनिश्चितता ने दिल्ली के लोगों का बहुत नुकसान किया है।

    उन्होंने कहा, “आज दिल्ली के विकास के सामने से एक बड़ी रुकावट आप सब दिल्ली वासियों ने दूर कर दी है।”

    प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार दिल्ली में गरीब, झुग्गी में रहने वाले और मध्यम वर्ग ने भाजपा को जबरदस्त समर्थन दिया है और हर वर्ग के बहुत सारे पेशेवर हमारी पार्टी में काम कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा, “इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि हमारी पार्टी ने हमेशा मिडिल क्लास को अपनी प्राथमिकता पर रखा है।”

    मोदी ने कहा कि यह सुखद संयोग ही है कि पहली बार दिल्ली एनसीआर के हर प्रदेश में भाजपा का शासन आया है और ये आजादी के बाद पहली बार हुआ है।

    उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता टूटी सड़कें, कूड़े के ढेर, ओवर फ्लो सीवर और प्रदूषित हवा से त्रस्त रही है और अब यहां बनने वाली भाजपा सरकार दिल्ली को विकास की ऊर्जा के साथ एक आधुनिक शहर बनाएगी।

    यमुना नदी में जहर फैलाने की टिप्पणी के लिए केजरीवाल पर हमला करते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने अपनी नाकामी के लिए हरियाणा के लोगों पर इतना बड़ा आरोप लगा दिया और लोगों की भावनाओं व उनकी आस्था को पैरों तले कुचल दिया।

    उन्होंने कहा कि यह काम कठिन और लंबे समय का है लेकिन वह यमुना को दिल्ली शहर की पहचान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, भले ही कितना भी समय लग जाए।

    प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि दिल्ली के चुनाव में कांग्रेस ने जीरो की ‘डबल हैट्रिक’ लगाई है।

    उन्होंने कहा कि देश की राजधानी में, देश की सबसे पुरानी पार्टी का लगातार दिल्ली में छह बार से खाता नहीं खुल पाया।

    उन्होंने कहा, “ये लोग खुद को पराजय का गोल्ड मेडल देते फिर रहे हैं। सच्चाई ये है कि कांग्रेस पर भरोसा करने के लिए देश बिल्कुल भी तैयार नहीं है।”

    उन्होंने कहा, “पिछली बार मैंने कहा था कि कांग्रेस एक परजीवी पार्टी बन चुकी है। ये खुद तो डूबती है, अपने साथियों को भी डुबोती है। कांग्रेस, एक के बाद एक अपने सहयोगियों को खत्म कर रही है।”

    प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान खुद को पूर्वांचल का सांसद बताया और भाजपा को ‘आशीर्वाद’ देने के लिए दिल्ली के पूर्वांचली मतदाताओं का आभार जताया।

    दिल्ली एक दशक की 'आप-दा' से मुक्त हुई विधानसभा के पहले सत्र में सीएजी रिपोर्ट होगी पेश: मोदी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआर्थिक दृष्टिकोण से भी खास है ‘महाकुंभ’
    Next Article राष्ट्र संवाद headlines

    Related Posts

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    July 4, 2026

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.