Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद विद्युत महतो ने की माइंस मिनिस्टर से मुलाक़ात
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धनबाद

    सांसद विद्युत महतो ने की माइंस मिनिस्टर से मुलाक़ात

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 8, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद विद्युत महतो ने की माइंस मिनिस्टर से मुलाक़ात

    आई सी सी स्मेलटर प्लांट को डेवलप कर एक लाख मीट्रिक टन क्षमता करने की मांग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    सांसद विद्युतवरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) की मऊभण्डार स्थित इकाई इंडियन कॉपर कॉम्प्लेक्स (आईसीसी) के स्मेल्टर प्लांट को नए सिरे से डेवलप कर चलाने की मांग की है। सांसद ने मऊभण्डार स्थित स्मेल्टर प्लांट को मॉडिफाई कर इसकी क्षमता बढ़ाकर एक लाख मिट्रिक टन करने की मांग की है। सांसद विद्युतवरण महतो ने यह मुद्दा नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्रियों और सांसदों के बीच आयोजित हाई पावर कमिटी की बैठक के दौरान उठाया है। उन्होंने केंद्रीय खनन मंत्री जी किशन रेड्डी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा की मेरे जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के घाटशिला-मऊभंडार में एचसीएल की स्मेल्टर प्लांट वर्ष 1932 से स्थापित है। ताम्र अयस्क की कमी के कारण स्मेल्टर प्लांट में उत्पादन कार्य दिसंबर-2019 से ही बंद है। यहां कम्पनी की सुरदा माइंस संचालित है। राखा व चापड़ी माइंस के संचालन के लिए आपके (खान मंत्री) उपस्थिति में एचसीएल और साउथ वेस्ट माइनिंग लिमिटेड के बीच समझौता भी हुआ हैं। केंदाडीह माइंस में भी उत्पादन शुरु करने की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में यहां उत्पादित होने वाली ताम्र अयस्क का समुचित उपयोग हो सकें, इसके लिए जरूरी है की मऊभंडार स्मेल्टर प्लांट को मॉडिफाई कर इसकी उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर एक लाख मिट्रिक टन किया जाएं। सांसद ने खान मंत्री से प्लांट को मॉडिफाई कर क्षमता बढ़ाने हेतु आवश्यक फंड उपलब्ध कराने की मांग की है। सांसद के मांग पर खान मंत्री ने अपने ओएसडी को पूरे मामले को एग्जामिन करने का निर्देश दिया। उन्होंने मामले को समझकर पुनः सांसद के साथ बैठक आयोजित करने का भरोसा दिया। हाई पावर कमिटी मीटिंग में केंद्रीय खान मंत्री जी किशन रेड्डी के साथ ही केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सीआर पाटिल तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण की राज्य मंत्री निमुबेन जयंती भाई बांभणिया भी उपस्थित थे।

    सांसद ने मऊभंडार स्मेल्टर प्लांट की क्षमता को बढ़ाकर जल्द चालू कराने के लिए विविध कारणों की भी खान मंत्री को दी जानकारी

    खान मंत्री किशन रेड्डी से मऊभंडार स्थित स्मेल्टर प्लांट को मॉडिफाई कर उत्पादन की क्षमता बढ़ाकर एक लाख मिट्रिक टन करने के पीछे सांसद विद्युतवरण महतो ने कई एक कारण भी बताए है। सांसद प्रतिनिधि दिनेश साव के मुताबिक सांसद ने केंद्रीय खान मंत्री को बताया की स्मेल्टर प्लांट से महज कुछ ही दूरी पर सुरदा, राखा-चापड़ी एवं केंदाडीह माइंस है जिससे उत्पादित होने वाली कॉपर अयस्क का उपयोग बहुत ही कम लागत पर किया जा सकता है। स्मेल्टर प्लांट के लिए पानी की काफ़ी अच्छी व्यवस्था है। प्लांट से जीरो किलोमीटर से होकर ही स्वर्णरेखा नदी गुजरती है जिससे पानी की समस्या बिल्कुल नहीं होगी। झारखण्ड बिद्युत वितरण निगम लिमिटेड की बिजली का सीधा सप्लाई प्लांट तक होती है जिससे बिजली भी आसानी से उपलब्ध है। प्लांट से घाटशिला रेलवे स्टेशन की दूरी मात्र 2 किलोमीटर की है। प्लांट तक रेलवे की लाइन बिछी हुई है जिससे आसानी से माल की आवाजाही हो सकती है। स्मेल्टर प्लांट से हल्दिया बंदरगाह की दूरी भी 150 से 200 किलोमीटर के बीच है जिसका लाभ बंदरगाह से माल की आवाजाही में आसानी से उठाया जा सकता है। सांसद ने बताया की
    प्लांट में निर्मित कॉपर का उपयोग अयोध्या में प्रभू श्रीराम के बने भव्य मंदिर में भी किया गया है जिससे क्षेत्र के लोगों की भावना प्रभू श्रीराम के मंदिर से जुड़ गयी है। ऐसे में लोगों की चाहत है की यहां वृहद प्लांट की स्थापना की जाएं। घाटशिला आदिवासी बहुल एरिया है जहां अनुसूचित जाती और पिछड़ा वर्ग के लोग भी बड़ी संख्या में रहते है। वृहद स्मेल्टर प्लांट की स्थापना से गरीब जरूरतमंदों को रोजगार मिल सकेगा तथा क्षेत्र का समुचित विकास भी संभव हो सकेगा। दिनेश साव के मुताबिक मऊभंडार प्लांट को मॉडिफाई कर इसकी उत्पादन क्षमता को बढ़ाना आवश्यक है। यही कारण है की बंद खदानों के साथ ही सांसद विद्युतवरण महतो मऊभंडार प्लांट को भी खुलवाने के लिए प्रयासरत है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमीडिया कप 2025 : बिस्टुपुर बेमिसाल ने फ़ाइनल दिखाया कमाल, मानगो मनमौजी को शिकस्त देकर बना चैंपियन
    Next Article दिल्ली की जनता ने बदलाव का जो फैसला लिया है, वह ऐतिहासिक है: रघुवर दास

    Related Posts

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    August 21, 2026

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    August 20, 2026

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    August 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 82वीं जयंती पर दी पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

    सूरज मंडल पर हमले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, थाना घेराव की चेतावनी

    विधायक सविता महतो की पहल पर कुलटांड़ की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

    चौका-कांड्रा मार्ग पर राशन दुकान में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    चंपुआ अंतगर्त राजिया ग्रामपंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय मे शिक्षको की कमी को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय मे ताला जड़ा

    स्कूल परिसर में बालू का खेल? रात में स्टॉक, दिन में ढुलाई से उठे गंभीर सवाल*

    रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.