Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » IMD का पूर्वानुमान , हिमाचल, झारखंड व UP में मानसून की एंट्री, दिल्ली वासियों को भी जल्द मिलेगी राहत
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा झारखंड बिहार राष्ट्रीय

    IMD का पूर्वानुमान , हिमाचल, झारखंड व UP में मानसून की एंट्री, दिल्ली वासियों को भी जल्द मिलेगी राहत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    IMD का पूर्वानुमान , हिमाचल, झारखंड व UP में मानसून की एंट्री, दिल्लीवासियों को भी जल्द मिलेगी राहत
    देश के कई राज्यों में उमस भरी गर्मी की मार झेल रही जनता को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व यूपी और बिहार समेत पहाड़ी क्षेत्रों में मॉनसून जल्द ही दस्तक दे सकता है।
    दिल्ली-NCR में बारिश के आसार
    मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-NCR में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे। हालांकि, इस दौरान हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद हैं। साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली में बारिश होने का पूर्वानुमान है। उम्मीद है कि 28 जून तक दिल्ली-NCR में मानसून की एंट्री हो सकती है।

    यूपी में भारी बारिश की चेतावनी
    वहीं, मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके अलावा IMD ने 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा कि रविवार से प्रदेश भर में अच्छी बारिश की उम्मीद है।

     

     

     

     

    उत्तराखंड में बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत
    इसके अलावा उत्‍तराखंड के कई शहरों में पिछले कई घंटों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, एक-दो दिन में उत्तराखंड में मानसून किसी भी समय दस्तक दे सकता है।

    हिमाचल में मानसून ने दी दस्तक
    वहीं, हिमाचल प्रदेश में आज मानसून ने दस्तक दे दी है। हिमाचल प्रदेश के IMD निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में ज्यादातर बारिश हुई है। 25 से 26 जून को लगभग सभी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

    झारखंड में मानसून हुआ सक्रिय, भारी बारिश की संभावना
    झारखंड में आज से बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून, 25-26 जून को भारी बारिश की संभावना है। IMD ने बताया कि मानसून झारखंड के गोड्डा जिले को छोड़कर 23 जिलों में सक्रिय है और 25-26 जून को भारी बारिश की संभावना हैं।

    बिहार में अब गर्मी से मिलेगी राहत
    इसके अलावा बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। हालांकि, मौसम विभाग ने बताया कि भारी बारिश के लिए रविवार तक का इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं, बिहार में 30 जून से छह जुलाई तक बारिश की संभावना जताई है।

     

     

     

     

    ओडिशा में अगले 4 दिनों तक बारिश के आसार
    वहीं, ओडिशा में मानसून सक्रिय हो गया है, अगले 4 दिनों तक राज्य में झमाझम बारिश के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 जून को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    इन राज्यों में कब दस्तक देगा मानसून
    मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई राज्यों में अगले चार दिनों के दौरान भारी बारिश की संभावना है। IMD ने बताया कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, गुजरात, हरियाणा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि कई राज्यों में मानसून एक या दो दिनों के अंदर दस्तक दे सकता है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाबैठक के बाद नीतीश कुमार का सियासी कद बढ़ा,क्या शिमला में पीएम उम्मीदवार के चेहरे से उठेगा सस्पेंस ?
    Next Article 25 जून आपातकाल को आनंद मार्गी काला दिन के रूप में याद करते हैं

    Related Posts

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.