Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » IMD का एलर्ट : इन राज्यों में आज होगी बारिश, रहें सतर्क, नौतपा में ऐसे ही रहेगा मौसम
    Breaking News Headlines

    IMD का एलर्ट : इन राज्यों में आज होगी बारिश, रहें सतर्क, नौतपा में ऐसे ही रहेगा मौसम

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    IMD का एलर्ट : इन राज्यों में आज होगी बारिश, रहें सतर्क, नौतपा में ऐसे ही रहेगा मौसम
    नई दिल्ली. देश के कई राज्यों में बीते कुछ दिनों में मौसम में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. इस साल गर्मी के मौसम में भी कई राज्यों में बारिश देखने को मिली. इस कारण से लोगों को भले ही गर्मी से राहत मिली हो लेकिन मौसम वैज्ञानिक भी मानसून के लिए अच्छे संकेत नहीं मान रहे हैं.

    नौतपा में हो रही बारिश

    आमतौर पर यह माना जाता है कि जब नौतपा की शुरुआत होती है तो 9 दिनों की अवधि में बहुत तेज धूप पड़ती है. हिंदू पंचांग के अनुसार नौतपा की शुरुआत 25 मई की रात 4 बजे से हो रही चुकी है और 9 दिनों तक यानी 2 जून तक भारी गर्मी पडऩी चाहिए थी लेकिन कई राज्यों में बारिश ने मौसम का पूरा गणित बिगाड़ दिया है. राजधानी दिल्ली समेत देश के ज्यादातर राज्यों में गर्मी के प्रकोप से लोगों को राहत मिली है.

     

     

     

    आज इन राज्यों में हो सकती है बारिश

    मौसम विभाग ने सैटेलाइट इमेज देखकर कहा है कि अगले 3-4 घंटों के दौरान राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बदला रहेगा. मौसम विभाग ने कहा है कि मई खत्म होने के साथ-साथ तेज धूप निकलना कम हो जाएगा.

     

     

     

    इंदौर में आधी रात को अंधड़ व तेज बारिश

    मध्यप्रदेश में भी मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी रविवार देर रात तेज अंधड़ के साथ जोरदार बारिश शुरु हो गई. कुछ इलाकों में पेड़ भी गिर गए हैं. तेज आंधी के कारण कुछ इलाकों में बत्ती गुल हो गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधतकीडीह मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पहुँचे , विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी व मेडल देकर किया पुरुस्कृत।
    Next Article धनबाद में 5 ठेका मजदूरों की मौत, पोल लगाने के दौरान हादसा

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    वात्सल्य बालिका गृह में बच्चियों संग मना दीपोत्सव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.