Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डिमना के हाउसिंग सोसाइटी में चल रहे अवैध मिनी विदेशी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर

    डिमना के हाउसिंग सोसाइटी में चल रहे अवैध मिनी विदेशी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन

    News DeskBy News DeskMarch 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर । आसन्न होली पर्व के मद्देनजर उपायुक्त महोदय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निदेशानुसार अवैध मदिरा के विनिर्माण, भंडारण तथा बिक्री के विरुद्ध जारी छापेमारी अभियान के क्रम में सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आज दिनांक: 10-03-2025 को उलिडीह ओ०पी० अन्तर्गत में डिमना रेसीडेंसी नामक हाउसिंग सोसाइटी के डुप्लेक्स D-22 के परिसर पर छापेमारी कर परिसर में चल रहे अवैध मिनी विदेशी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। छापेमारी में विदेशी शराब को तैयार करने एवं उसे बोतलबंद करने हेतु आवश्यक सभी सामग्री जैसे स्पिरिट, तैयार तरल रंगीन शराब, भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांडों का खाली बोतल, भारी मात्रा में ढक्कन व बोतल सीलबन्द करने हेतु कॉर्क, बोतलों पर चस्पा किये जाने वाला विभिन्न ब्रांडों का लेबल, नकली उत्पाद आसंजक, शराब को रंग व फ्लेवर देने में प्रयुक्त केरामेल, तथा कुल 70(सत्तर) पेटियों में मैकडॉवेल, रॉयल स्टैग, स्टर्लिंग रिजर्व, 8pm ब्लैक आदि ब्रांड का बोतल बन्द शराब बरामद किया गया। अवैध मिनी विदेशी शराब के संचालक बालीगुमा निवासी धीरज कुमार सिंह, पिता: स्व० योगेन्द्र प्रसाद सिंह, उम्र: 41 वर्ष के फरार होने के प्रयास को विफल करते हुए घटनास्थल पर धर-दबोचा गया ।

    इसप्रकार उक्त छापेमारी में करीब 140 लीटर स्पिरिट एवं पेटियों में रखा अवैध विदेशी शराब करीब 630 लीटर एवं 100 लीटर तैयार तरल रंगीन शराब बरामद किया गया है। बरामद अवैध उत्पाद प्रदर्श का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 15,00,000/- है।
    मिनी विदेशी शराब फैक्ट्री संचालक धीरज कुमार सिंह सहित अन्य संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

    छापेमारी दल में उत्पाद विभाग, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर की सहायक आयुक्त महोदया, निरीक्षक श्री प्रेम प्रकाश, चष्लिणु दल के निरीक्षक श्री रामदास भगत, अवर निरीक्षक श्री ओम प्रकाश, उत्पाद आरक्षी तथा गृहरक्षा वाहिनी के जवान सम्मिलित रहे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुलिस ने बरामद किया 3 किलो का एक आईईडी बम
    Next Article फागुन के रंगभरे मौसम में छाई बहार

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.