Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा: बंगाल में नदी में डूबने से 8, राजस्थान में 6 तो यूपी में 3 लोगों की डूबने से मौत
    Breaking News Headlines

    मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा: बंगाल में नदी में डूबने से 8, राजस्थान में 6 तो यूपी में 3 लोगों की डूबने से मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 6, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में गुरुवार को मूर्ति विसर्जन के लिए गए 8 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 25 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार नदी में अचानक जल स्तर बढ़ने से यह हादसा हुआ है. जलपाईगुड़ी की जिलाधिकारी मौमिता गोदारा ने बताया कि अब तक करीब 50 लोगों को बचा लिया गया है. एनडीआरएफ और नागरिक सुरक्षा बल तैनात कर दी गई है. बचाव कार्य जारी है. अब तक आठ शव निकाले जा चुके हैं और लगभग 50 लोगों को बचाया गया है.पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमों द्वारा खोज और बचाव अभियान जारी है.

     

    बराइक और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे हैं. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हुए हादसे से दुखी हूं. अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं.

     

    घटना का वीडियो शेयर करते हुए बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि वह इस खबर से दुखी हैं कि माल नदी में अचानक आई बाढ़ ने कई लोगों को बहा दिया है. उन्होंने अधिकारियों से बचाव प्रयासों को तेज करने और संकट में पड़े लोगों को सहायता प्रदान करने का भी आह्वान किया है. एक ट्वीट में उन्होंने लिखा ‘मैं जलपाईगुड़ी के डीएम और मुख्य सचिव पश्चिम बंगाल से अनुरोध करता हूं कि वे बचाव के प्रयासों को तत्काल तेज करें और संकट में पड़े लोगों को सहायता प्रदान करें.’

     

    राजस्थान में 6 की मौत
    राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में मूर्ति के विसर्जन के दौरान बारिश के पानी से भरी खाई में डूबने से छह लोगों की मौत हो गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र के नांदला गांव की है जहां युवक मूर्ति विसर्जित करने गए थे. अजमेर पुलिस अधीक्षक चुना राम जाट ने बताया कि स्थानीय लोग अलग-अलग मौकों पर मूर्तियों का विसर्जन करते रहते हैं, लेकिन इस बार पीड़ित युवक गहरे पानी में चले गए क्योंकि उन्हें गहराई का अंदाजा नहीं था.

     

    आगरा में भी तीन डूबे
    उत्तर प्रदेश के आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 15 साल का लड़का और 19 और 22 साल के दो युवक यमुना नदी में डूब गए. समाचार एजेंसी एएनआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि देर शाम तक चलाए गए बचाव अभियान में कोई नहीं मिला. इन तीनों के मरने की आशंका जताई गई है. बता दें कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान भी ऐसे हादसों की खबर आई थी, जिसमें महाराष्ट्र में 20 लोग और हरियाणा में 9 लोगों की मौत हुई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का पायलट पर बड़ा आरोप, भाजपा पर भी साधा निशाना
    Next Article रेलवे का यात्रियों को बड़ा तोहफा: दिवाली-छठ पर चलेंगी 179 स्पेशल ट्रेनें, यहां से चलेंगी, कंफर्म टिकट की भी सुविधा

    Related Posts

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    July 24, 2026

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    July 24, 2026

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    रामगढ़ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का अनिश्चितकालीन चक्का जाम, बीएलए आर ए माइनिंग आउटसोर्सिंग का काम ठप।।

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर उगाही! वीडियो वायरल होते ही एसएसपी का बड़ा एक्शन, एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    जमशेदपुर डिमना लेक तालाब में बड़ा हादसा. एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर डूबे, तलाश जारी.

    पेपर लीक पर पीएम मोदी का संदेश, राहुल गांधी का पलटवार; छात्र आंदोलन के बीच सियासी घमासान

    राज्यसभा में गतिरोध जारी : बैठक दो बार के स्थगन के बाद सोमवार तक स्थगित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.