Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ICC के अगले अध्यक्ष की दौड़ में CWI के डेव कैमरन भी शामिल
    खेल

    ICC के अगले अध्यक्ष की दौड़ में CWI के डेव कैमरन भी शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    किंग्सटन. क्रिकेट वेस्टइंडीज CWI के पूर्व प्रमुख डेव कैमरन भी ICC के अगले अध्यक्ष के तौर पर भारत के शशांक मनोहर की जगह लेने की दौड़ में शामिल हो गए हैं.

    युनाइटेड स्टेट्स क्रिकेट हॉल ऑफ फेम ने हाल ही में मनोहर को लिखा है कि वह कैमरन के नाम की सिफारिश अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के शीर्ष पद के लिए चाहेंगे. CWI के 2013 से 2019 तक अध्यक्ष रहे कैमरन ने ‘जमैका ग्लीनर’ से कहा, ‘मेरा मानना है कि हमें एक स्थायी वित्तीय मॉडल खोजने की जरूरत है जहां टीमें योग्यता के मुताबिक कमाई कर सकें.’

    उन्होंने कहा, ‘क्रिकेट के तीन बड़े देशों भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पास टूर्नामेंट, दर्शकों और सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है लेकिन छोटे राष्ट्रों को हमेशा वित्तीय सहायता के लिए ICC का दरवाजा खटखटाना पड़ता है इसलिए हम जो चाहते हैं अगर वह राजस्व का बराबर हिस्सा नहीं बंटा तो भी यह बंटवारा न्यायसंगत होना चाहिए.’

    CWI के पूर्व अध्यक्ष को मैदान में बने रहने के लिए दो नामांकन की आवश्यकता होगी और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या उन्हें CWI के मौजूदा प्रमुख रिकी स्केरिट से समर्थन देंगे. दोनों के मतभेद सार्वजनिक तौर पर उजागर हो गए थे.

    मनोहर का कार्यकाल इस साल के आखिर में समाप्त होगा जिसके बाद नए अध्यक्ष औपचारिक रूप से पदभार संभालेंगे. आईसीसी की वार्षिक आम बैठक जुलाई के अंत में निर्धारित है. इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के प्रमुख कोलिन ग्रेव फिलहाल इसके सबसे मजबूत दावेदार है. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का नाम भी चर्चा में है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तराखंड के श्रद्धालु एक जुलाई से चार धाम के दर्शन कर सकेंगे
    Next Article निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये बिहार विधान परिषद के सभी नौ प्रत्याशी

    Related Posts

    श्रीलंका टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने बहाया जमकर पसीना, कोलंबो की गर्मी में अतिरिक्त अभ्यास से खुद को ढाला

    August 11, 2026

    झारखंड की टीम का सेंट्रल जोन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

    August 9, 2026

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    48 घंटे बाद भी खदान में डूबी महिला का नहीं मिला सुराग, आक्रोशित ग्रामीणों ने दो घंटे तक किया सड़क जाम

    कदमा में 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

    झारखंड के बच्चों के लिए मणिपाल में मेडिकल सीटें 25 से बढ़ाकर 50 करने की मांग

    छात्र आंदोलन और घेराव की आशंका को देखते हुए रांची में सीएम आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है.

    अंततः सब्र टूट ही गया… नगर निगम के खिलाफ पार्षद नीतू शर्मा का मोर्चा

    रेम्बा मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, पत्थर लदे हाइवा में पीछे से टकराया खाली हाइवा

    बाराद्वारी में मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार

    हाजीपुर में मॉर्निंग वॉक कर रहे ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

    एमपी : प्रदेश में 24 घंटे मॉल-दुकानें खुलने का रास्ता साफ, राज्यपाल ने दी श्रम शक्ति संहिता को मंजूरी

    यूएन की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, लाल किला ब्लास्ट के पीछे अलकायदा, 11 बेगुनाह लोगों की हुई थी मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.