Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » है बहुत शिकायत हे रघुबर ,क्यों छोड़ गये अपना ये घर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    है बहुत शिकायत हे रघुबर ,क्यों छोड़ गये अपना ये घर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    है बहुत शिकायत हे रघुबर
    क्यों छोड़ गये अपना ये घर।
    रंगोली सजती थी नित नव
    क्यों पार किया तुमने ये दर।।

     

     

    सब छूट गये प्यारे वो संग
    महलों का कांपा अंग अंग।
    जो अवधपुरी थी सजी धजी
    उतरे सारे के सारे रंग।
    कैकयी ने असली बात छिपा
    धर लिया कलंक भी अपने सिर।।

    राजा दशरथ भी देह छोड़
    चल दिये साथ वन को तेरे।
    नगरी सगरी भी मूक बधिर
    नैनों में उमड़े घन घेरे।
    घर में ही जो बनवासी है
    उर्मिल बिचली है इधर उधर।।

     

     

    मां कौशल्या बस रोती थी
    कैकयी भी मौन अंधेरेमें।
    वधू हाल देख सुमित्रा मां
    पड़ गई शून्य चित्त फेरे में।
    धरती भीगी चहुंओर विलप
    अंबर रोया आंसू झर झर।।

    फट गया कलेजा चीर चीर
    देखा निष्प्राण अयोध्या को।
    अपशब्द ज्वाल धधकी मुखसे
    कोसा जननी आराध्या को।
    ग्लानी से तपता रहा भरत
    शत्रुघ्न नमे आंसू भर भर।।

     

     

    मुरझे डाली के पत्र पुष्प
    तालों के शतदल बिखर गये।
    बैठी चुपचाप सुबह पथ पर
    कलरव पेड़ो पर सिहर गये।
    लौटे लेकर विश्वास पस्त
    सम तात सुमन्त शीष पर धर।।

    अब चले गये तो चले गये
    निष्कंटक राह तुम्हारी हो।
    वन देवी चरण पखारेगी
    शिवशंकर के अवतारी हो।
    यह रंगमंच लीला तेरी
    हम सबकी डोरी तेरे कर।।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने की बैठक
    Next Article गढ़वा जिले मे चल रहा है धर्मान्तरण का खेल,पुलिस करेगी जाँच

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.