Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मां भारती, हिंदी और हिंद के लिए सैकड़ों बार कर सकता हूं मंत्री पद कुर्बान : बन्ना गुप्ता,
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    मां भारती, हिंदी और हिंद के लिए सैकड़ों बार कर सकता हूं मंत्री पद कुर्बान : बन्ना गुप्ता,

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 13, 2022Updated:March 13, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मां भारती, हिंदी और हिंद के लिए सैकड़ों बार कर सकता हूं मंत्री पद कुर्बान : बन्ना गुप्ता,
    कांग्रेस कोल्हान प्रमंडल स्तरीय संवाद कार्यक्रम में बोले स्वास्थ्य मंत्री
    कहीं लड्डुओं से तौले गए मंत्री तो कहीं ब्राह्मणों ने शंख ध्वनि से दिया आशीर्वाद

    झारखंड। कांग्रेस कोल्हान प्रमंडल स्तरीय संवाद कार्यक्रम का रविवार को भव्य समापन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के सभी दिग्गजों ने भाग लिया, जिसमें प्रदेश सरकार में कांग्रेस की तरफ से सभी मंत्री भी शामिल थे। रांची से आने के क्रम में पारडीह चौक पर भवानी सिंह के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत
    काफिला जैसे-जैसे बढ़ा कार्यकर्ताओं का जोश उफान मारने लगा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। रोड नंबर 17 में बबलू नौशाद, रोड नंबर 16 में शाहनवाज, अहमद आदि ने भव्य स्वागत किया। वहीं, रोड नंबर 15 में रेड कारपेट बिछाकर स्वागत किया गया, जहां पर 51 पंडितों ने शंख बजाकर स्वागत किया वही ब्राह्मनों आशीर्वाद दिया विक्रम का नेतृत्व बन्ना गुप्ता आईटी सेल के प्रमुख पप्पू सिंह कर रहे थे
    अन्य जगहों में लड्डू तौल कर स्वागत किया गया। कोल्हान प्रमंडल स्तरीय संवाद कार्यक्रम के तहत सरायकेला, खारसवां, पश्चिम सिंहभूम के जिलाध्यक्ष के साथ-साथ वरिष्ठ कांग्रेसियों ने भाग लिया वहीं पूर्वी सिंहभूम मेजबानी की भूमिका में दिखा

    हालांकि कार्यक्रम स्थल पर ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए कई कांग्रेसी  जिला अध्यक्ष  को कोसते नजर आए

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का विधानसभा क्षेत्र होने के कारण कार्यकर्ताओं में जोश और उमंग साफ तौर पर दिखाई दे रहा था स्वागत के लिए उमड़े जनसैलाब में महिलाओं ने आदिवासी परंपरा के अनुरूप मंत्री आलमगीर आलम प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का स्वागत किया
    जिलों में यह कार्यक्रम विशेष रूप से प्रभावी रहा। कार्यक्रम में इन जिलों के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में बोलते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि वह मां भारती, हिंदी भाषा और हिंद के लिए वह सैकड़ों बार अपना मंत्री पद कुर्बान कर सकते हैं। उन्होंने अपने भाषण से लोगों में खूब जोश भर दिया। कार्यकर्ता बेहद उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री आलमगीर आलम स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, उनकी धर्मपत्नी सांसद गीता कोड़ा, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित कांग्रेस के कई अन्य दिग्गजों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पारडीह चौक से लेकर कार्यक्रम स्थल तक पूरी तरह झंडा बैनर से पटा था
    इस भव्य कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में पप्पू सिंह भवानी सिंह लड्डन खान, राकेश सिंह, जीतू सिंह ईश्वर सिंह आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड ओफ्थाल्मोलॉजिकल सोसाइटी के तत्वधान में नेत्ररोग विशेषज्ञों के दो दिवसीय 19वें वार्षिक सम्मेलन का सफल आयोजन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कार्यक्रम में शामिल होकर डॉक्टरों का  बढ़ाया उत्साह
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.