हेमंत पाठक के नेतृत्व में सैकड़ो युवा कार्यकर्ताओं ने जनता दल यूनाइटेड का दामन थमा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर आज बिष्टुपुर स्थित पश्चिम के विधायक सरयू राय के कार्यालय में छात्र आजसू पार्टी के जिला प्रभारी हेमंत पाठक के नेतृत्व में सैकड़ो युवा युक्ति कार्यकर्ताओं ने जनता दल यूनाइटेड का दामन थमा। सभी को पश्चिम के विधायक सरजू राय ने माला पहनकर पार्टी में स्वागत किया। वहीं पश्चिम के विधायक सरजू राय ने कहा कि आज जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार के प्रति अपनी गहरी संवेदना करते हुए आजसू के सैकड़ो कार्यकर्ता पार्टी का दामन थमा है। सभी का पार्टी में स्वागत है और हमें उम्मीद है की सभी युवा शक्ति मिलकर पार्टी को और सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। और मैं उम्मीद करता हूं कि एक बड़ा समूह जनता दल यूनाइटेड का समूह शामिल हुआ है जमशेदपुर को बेहतर बनाएंगे शासन प्रशासन की कमियों को उजागर करेंगे और प्रशासन के कामों को सराहना करते हुए। यह पार्टी को आगे ले जाएंगे।

