Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस छोड़ बन्ना शर्मा के संग सैकड़ों के संख्या में युवाओं ने भाजपा का दामन थामा,जिलाध्यक्ष ने माला पहनाकर किया स्वागत
    Breaking News झारखंड

    कांग्रेस छोड़ बन्ना शर्मा के संग सैकड़ों के संख्या में युवाओं ने भाजपा का दामन थामा,जिलाध्यक्ष ने माला पहनाकर किया स्वागत

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 11, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस छोड़ बन्ना शर्मा के संग सैकड़ों के संख्या में युवाओं ने भाजपा का दामन थामा,जिलाध्यक्ष ने माला पहनाकर किया स्वागत

    जमशेदपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा कदमा मंडल अध्यक्ष द्विपल विश्वास के नेतृत्व में आज कदमा ऑल्डफार्म एरिया मैदान रांकनी मंदिर के समीप में युवा मिलन समारोह का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जी का अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया ।
    भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा की महागठबंधन की सरकार ने युवाओं के साथ चलने का काम किया है झारखंड के युवा विरोधी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनाव में वादा दिया किया था कि हमारी सरकार बनेगी तो हम झारखंड की युवाओं को 5 लाख नौकरियां देंगे और बेरोजगार पढ़े-लिखे नौजवानों को महीना 5000 भत्ता देंगे लेकिन आज सरकार बनने के बाद ढाई वर्ष पूरे होने पर भी 5 लाख नौकरियां छोड़िए 5 लोगों को भी इससे प्रदेश में रोजगार नहीं मिला है और बेरोजगारी भत्ता तो बहुत ही दूर की कौड़ी है इसीलिए आज के इस युवा मोर्चा मिलन समारोह में सारे युवाओं ने एक सूत्र में झारखंड की भ्रष्टाचार में लिप्त महागठबंधन की सरकार के खिलाफ पूरी मजबूती के साथ सड़क से लेकर सदन तक जंग लड़ने का ऐलान किया है। आगे इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह जी ने कहा कि बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि जिससे क्षेत्र में आज मैं खड़ा हूं इस क्षेत्र के स्थानीय विधायक राज के स्वास्थ्य मंत्री हैं पर दुर्भाग्य है कि कोल्हान का एकमात्र अस्पताल एमजीएम अपनी व्यवस्था पर आंसू बहा रहा है उसे कोई देखने वाला नहीं है आज एमजीएम अस्पताल में ना तो बेड है ना दवाइयां और ना ही किसी तरह का कोई टेस्ट या अन्य चीजों की सुविधा है इसीलिए बन्ना गुप्ता को भी स्वास्थ्य के मामले में काम करके एमजीएम की बदहाल स्थिति को ठीक करना होगा नहीं तो युवा मोर्चा उनके खिलाफ भी चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य होगा।
    भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा की आज युवा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से प्रभावित हो कर भाजपा का दामन थामे है। उन्होंने कांग्रेस पे निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस परिवारवाद की राजनीति करती हैं भारतीय जनता पार्टी बहती हुई नदी हैं इसमें हर कोई का स्वागत करता है कांग्रेस से जनता का विश्वास उठ चुका है सिर्फ भाजपा पार्टी सबका साथ, सबका विकास के साथ हमे आगे बढ़ना है। युवा नेतृत्व ही देश का भविष्य है।

    मंच का सफल संचालन अभिमन्यु सिंह चौहान धन्यवाद ज्ञापन सुमित श्रीवास्तव ने किया।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद राय ,शंकर रेड्डी, चितरंजन वर्मा , अमित सिंह, शशांक शेखर, अभिषेक दे, पिंटू शाह ,धरन सिंह ,लोकनाथ, कदमा मंडल के महामंत्री अजीत सिंह राहुल दुबे मुन्ना सिंह विश्वजीत बबली दास अविनाश मोहंती संजीव सिंह उमेश ठाकुरउपस्थित थे।

    शामिल होने वाले युवा: अभिषेक शर्मा उर्फ बन्ना आयुष्मान चौबे संजय मुखी अशोक मोदी मुकुल कुमार संजय सिंह दीपक दुबे सभी अपने समर्थकों के साथ युवा मोर्चा में शामिल हुए

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article आखिर तांडव मचाने वाले बाइकर्स पर कब ध्यान देगी प्रशासन

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.