Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला जिले में मानवता हुई शर्मशार: सालडीह बस्ती में प्रेमी के घर के बाहर प्रेमिका ने खुद को किया आग के हवाले
    Breaking News अपराध जमशेदपुर झारखंड

    सरायकेला जिले में मानवता हुई शर्मशार: सालडीह बस्ती में प्रेमी के घर के बाहर प्रेमिका ने खुद को किया आग के हवाले

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला जिले में मानवता हुई शर्मशार

    आदित्यपुर के सालडीह बस्ती में प्रेमी के घर के बाहर प्रेमिका ने खुद को किया आग के हवाले

    दिनदहाड़े बीच बस्ती में जलती रही प्रेमिका, नहीं आया मदद को कोई सामने

     

    सराय केला जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है. जहां आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती में एक युवती ने खुद को आग के हवाले कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. हैरान करने वाली बात ये है कि घटना दिन के उजाले में हुई और बस्ती से कोई मदद को सामने नहीं आया. युवती का नाम सोनी लोहार है और वह कुख्यात अपराधकर्मी भट्टा लोहार की रिश्तेदार है. बताया जाता है कि उसका बीएसएफ जवान भोला मुदी के साथ प्रेम प्रसंग था, मगर प्रेमी के घरवाले को यह रिश्ता मंजूर नहीं था.

     

     

    बताया जाता है कि युवती ने इसको लेकर थाने में मामला भी दर्ज कराया है. कहीं से इंसाफ नहीं मिलता देख बुधवार को युवती ने दिनदहाड़े खुद को प्रेमी के घर के बाहर आग के हवाले कर दिया. हैरत की बात ये है कि युवती जलती रही मगर बस्ती से एक भी व्यक्ति उसे बचाने बाहर नहीं निकला. जबतक पुलिस मौके पर पहुंची तबतक युवती की मौत हो चुकी थी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

     

     

    वहीं मानवता पर भी सवाल उठ रहे हैं. आखिर एक युवती बस्ती के बीचोबीच खुद को आग लगा कर आत्महत्या का प्रयास कर रही हो और उसे बचाने कोई सामने नहीं आया ये कैसे हो सकता है और ये कैसी मानवता है, इसपर विचार करने की जरूरत है. फिलहाल पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला: मियाद पूरी होते ही चला आवास बोर्ड का बुल्डोजर,कड़ी सुरक्षा के बीच दिलाया आवंटियों को कब्जा
    Next Article Ranchi : पंचायत स्वयंसेवक संघ ने पाँच सूत्री माँगो को लेकर धरना पर बैठे

    Related Posts

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    June 4, 2026

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.