Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चांडिल में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो गंभीर
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    चांडिल में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो गंभीर

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल चांडिल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।

    जानकारी के अनुसार चांडिल थाना क्षेत्र गांगुडीह निवासी कालावती देवी (47), पति आघनु कुम्हार, अपने बेटे मतन कुमार और बहू ज्योत्सना कुम्हार के साथ बाइक से घोड़ानेगी स्थित एक कंपनी में मजदूरी करने जा रही थीं। इसी दौरान घोड़ालिंग की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक बाइक को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इस हादसे में कालावती देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा और बहू गंभीर रूप से घायल हो गए।

    स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया गया।

    घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे चांडिल थाना प्रभारी दिलशान बिरुवा ने मृतक के परिजनों को तत्काल अंतिम संस्कार के लिए 20 हजार रुपये की सहायता राशि दी और सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजे का आश्वासन दिया।

    हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने लोगों को समझाकर काफी मशक्कत के बाद जाम हटवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचांडिल में जन समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल
    Next Article ईद, सरहुल राम नवमी को लेकर कोवाली थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

    Related Posts

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    July 19, 2026

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    July 19, 2026

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    शहर की पहचान: इमारतों से नहीं, नागरिकों की सुरक्षा से बनती है असली तस्वीर

    आनंद मोहन प्रकरण: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता पर बहस तेज

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.