झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य रियाजुद्दीन खान ने माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा मोदी सरनेम मामले में सुनवाई करते हुए गुजरात उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगा दी है जिसमें राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई गई थी ।माननीय उच्चतम न्यायालय का फैसला स्वागत योग्य है। यह सत्य और न्याय की जीत है।
जैसा कि कहा गया है कि सत्य परेशान हो सकता है परंतु पराजित नहीं हो सकता और अंततोगत्वा सच्चाई की जीत होती है और आज सच्चाई की जीत हुई है और भाजपा द्वारा रची गई साजिश बेनकाब हुई है। माननीय उच्चतम न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले से राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता बहाल हो गई है और रियाजुद्दीन खान ने आगे कहा कि राहुल गांधी अब संसद में और मजबूती के साथ जनता की आवाज उठाएंगे और भ्रष्टाचार के खिलाफ सशक्त आवाज बनकर सत्यमेव जयते को स्थापित करेंगे।
माननीय उच्चतम न्यायालय के इस फैसले से राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता फिर से बहाल होने से कांग्रेस जनों में खुशी की लहर व्याप्त है और जनता का विश्वास भी बढा है जो कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए शुभ संकेत है।

