Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गृह मंत्री अमित शाह से मिले प्रदर्शनकारी बजरंग-साक्षी और विनेश, बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग की
    Breaking News Headlines खेल

    गृह मंत्री अमित शाह से मिले प्रदर्शनकारी बजरंग-साक्षी और विनेश, बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग की

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोले हुए पहलवानों की एक टीम ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. हालांकि इस बैठक के दौरान क्या बात हुई है, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है. पहलवानों और केंद्रीय गृहमंत्री की मुलाकात ऐसे वक्त पर हुई है जब पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए 5 दिनों का समय दिया था. अमित शाह और रेसलर्स की मुलाकात शनिवार की रात को दो घंटों से ज्यादा समय तक चली. इसमें बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और कुछ कोच भी शामिल हुए थे.

    पहलवान बजंर पूनिया ने बताया कि हमने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. इससे और अधिक मैं टिप्पणी नहीं कर सकता. बता दें कि बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक, विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश फोगट के साथ, बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में सबसे आगे रहे हैं, जिन पर एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. दिल्ली पुलिस ने 28 अप्रैल को सिंह के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की थी.

     

    इसके अलावा प्राथमिकी में 15 यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई गई है, जिनमें से 10 बिना मर्जी के गलत तरीके छूने के हैं. इसमें स्तन पर हाथ फेरना, नाभि को छूना और पीछा करने के साथ-साथ डराने-धमकाने की शिकायत का भी जिक्र है. द इंडियन एक्सप्रेस ने यह भी बताया कि एक ओलंपियन, एक राष्ट्रमंडल स्वर्ण पदक विजेता, एक अंतरराष्ट्रीय रेफरी और एक राज्य स्तर के कोच ने कम से कम तीन महिला पहलवानों के आरोपों की पुष्टि की है और चार राज्यों के 125 संभावित गवाहों हैं जिनके बयान दिल्ली पुलिस ने रिकॉर्ड किया है.

     

    क्या बृजभूषण शरण सिंह पर होगी कार्रवाई?
    अब इसके संकेत दिखाई देने लगे हैं। भाजपा में भी दो मत हैं। भाजपा में अब बृजभूषण शरण सिंह से हमदर्दी रखने वाले बहुत कम नेता हैं। यह मानने वालों की संख्या बढ़ रही है कि पहलवानों की शिकायत पर कोई कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि बृजभूषण को इस तरह से मीडिया में नहीं आना चाहिए। बृजभूषण मामले को शांत करने का अवसर भी नहीं दे रहे हैं। उन्हें अयोध्या में 5 जून को रैली करने का दबाव बनाने का प्रयास नहीं करना चाहिए। कुछ दिन शांत रहते तो अच्छा था। सूचना एवं प्रसारण तथा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी कुछ इसी तरह के संकेत दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमिडल क्लास परिवार की कहानी फिल्म- जरा हटके जरा बचके
    Next Article राहुल गांधी ने की रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग, बोले- जिम्मेदारी लेने से भाग नहीं सकती सरकार

    Related Posts

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    July 24, 2026

    आदित्यपुर स्थित मेडिट्रीना अस्पताल में ICU आग, मरीज सुरक्षित

    July 24, 2026

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    आदित्यपुर स्थित मेडिट्रीना अस्पताल में ICU आग, मरीज सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    रामगढ़ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का अनिश्चितकालीन चक्का जाम, बीएलए आर ए माइनिंग आउटसोर्सिंग का काम ठप।।

    डिमना डैम हादसा: दो जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद

    ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर उगाही! वीडियो वायरल होते ही एसएसपी का बड़ा एक्शन, एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    जमशेदपुर डिमना लेक तालाब में बड़ा हादसा. एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर डूबे, तलाश जारी.

    पेपर लीक पर पीएम मोदी का संदेश, राहुल गांधी का पलटवार; छात्र आंदोलन के बीच सियासी घमासान

    राज्यसभा में गतिरोध जारी : बैठक दो बार के स्थगन के बाद सोमवार तक स्थगित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.