जमशेदपुर 16 फरवरी – आज हिन्दुस्तान मित्र मंडल स्कूल के द्वारा लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के सदस्यों को सम्मानित किया गया। जिसके विषय में जानकारी देते हुए लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत की सचिव श्रीमती अंजुला सिंह जी ने बताया कि गोलमुरी स्थित हिंदुस्तान मित्रमंडल स्कूल एक सरकारी मध्य विद्यालय है। जहां सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं अपना प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करते है।
इसलिए लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के द्वारा इस विधालय में पेंटिंग का कार्य कराया गया जिसमें कुल एक लाख रुपये का खर्च आया जो लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के द्वारा दिया गया। इसलिए हिन्दुस्तान मित्र मंडल के प्रधानाचार्य श्री कुमार संदेश एवं सभी शिक्षक व पदाधिकारियों के द्वारा
लायंस क्लब की रिजन चेयरपर्सन श्रीमती सारिका सिंह, लायंस क्लब भारत के अध्यक्ष श्री भरत सिंह, अंजुला सिंह, पी॰.पुष्पलता, राजेश कुमार, मनोज सोनी, कुमार संदेश, राजेश सिंह समेत सभी सदस्यों को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जहां श्री सिंह ने हिन्दुस्तान मित्रमंडल के द्वारा दिए गए सम्मान के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही लायंस ऑफ जमशेदपुर भारत और भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा
इस विधालय की पुरानी हो चुकी इमारतों का मरम्मत किया जाएगा।
साथ ही 14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया।