Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिमाचल प्रदेश में फिर फटा बादल, अब तक 13 की मौत, कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
    Breaking News Headlines

    हिमाचल प्रदेश में फिर फटा बादल, अब तक 13 की मौत, कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश लगातार जारी है. बारिश के चलते लगातार लोगों की जान भी जा रही है. इस बार श्रीखंड के पास स्थित समेज और बागी ब्रिज के पास बुधवार रात को बादल फटा है. इस घटना में 45 लोग बह गए थे जिसमें से 13 लोगों की मौत हो गई है. बाढ़ प्रभावित इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम मौजूद है और मुश्किल परिस्थितियों में भी लोगों को निकालने का काम जारी है. इस साल भारी बारिश और बाढ़ के अलावा बादल फटने की कई घटनाओं के चलते हिमाचल प्रदेश के मूलभूत ढांचों को काफी नुकसान पहुंचा है. तमाम सड़कें बह गई हैं और आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

     

     

    कमांडर बलजिंदर सिंह ने कहा कि इस साल हिमाचल प्रदेश में भेजी गई टीमों को पूरी तरह से तैयार करके भेजा गया है. वे रेस्क्यू ऑपरेशन को बिना देरी के अंजाम देने में सक्षम हैं. उन्होंने बताया कि समेज में हुई बादल फटने की घटना बेहद भयानक है. अभी तक 13 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं और बाकियों की तलाश जारी है. आशंका जताई जा रही है कि यह संख्या अभी और बढ़ सकती है.

    बलजिंदर सिंह ने आगे कहा, ‘4 शव पहले ही मिल गए थे और 10 लोग लापता था. हमने 9 और लोगों के शव बरामद कर लिए हैं. एक अभी भी लापता है और उसकी तलाश की जा रही है.’ वहीं, मौसम विभाग का अनुमान था कि 7 अगस्त को पूरे हिमाचल में जोरदार बारिश होने वाली है. इसको लेकर मौसम विभाग ने अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलर्ट भी जारी किया था.

    मौसम विभाग के अधिकारी कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि जोगिंदर नगर में 24 घंटे में 110 mm बारिश हुई है जो कि काफी ज्यादा है. इसके अलावा, सिरमौर में भी खूब बारिश हुई है. प्रदेश के बाकी इलाकों में सामान्य बारिश हुई है. मौसम विभाग ने बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा और मंडी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार सरकार किसानों पर मेहरबान: डीजल और कोल्ड स्टोरेज समेत मिलेगी कई सौगात
    Next Article RBI MPC Meeting 2024 : रेपो रेट में 9वीं बार भी नहीं हुआ बदलाव, नहीं बढ़ेगी ईएमआई

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.