Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » त्रिपुरा में उल्टी जगन्नाथ रथयात्रा में गिरा हाईटेंशन तार, 7 की मौत, 18 लोग झुलसे, मची भगदड़
    Headlines

    त्रिपुरा में उल्टी जगन्नाथ रथयात्रा में गिरा हाईटेंशन तार, 7 की मौत, 18 लोग झुलसे, मची भगदड़

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    त्रिपुरा में उल्टी जगन्नाथ रथयात्रा में गिरा हाईटेंशन तार, 7 की मौत, 18 लोग झुलसे, मची भगदड़
    अगरतला. त्रिपुरा के उनाकोटि में आज शाम 4.30 बजे के लगभग उल्टी जगन्नाथ रथ यात्रा में शाम को भगदड़ व चीख पुकार मच गई जब हाईटेंशन लाइन का तार गिर गया. जिसकी चपेट में आने से दो बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई. वहीं 18 लोग बुरी तरह झुलस गए, जिन्होने उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया. जहां पर इन सभी की हालत गंभीर बनी हुई है.

     

     

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनाकोटि में इस्कान मंदिर की ओर से निकाली जा रही उल्टी रथयात्रा उत्सव में हजारों लोग शामिल हुए, यात्रा जब कुमारघाट इलाके से आगे बढ़ रही थी. श्रद्धालु लोहे से बने रथ को खींच रहे थे, इस दौरान रथ 133 केवी ओवरहेड केबल के संपर्क में आ गया. जिससे फैले करंट की चपेट में आने से सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 18 लोग गंभीर रुप से झुलस गए, जिन्हे उपचार के लिए तत्काल शासकीय अस्पताल पहुंचाया. जहां पर घायलों की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है. रथयात्रा पर गिरे हाईटेंशन तार के बाद श्रद्धालुओं में चीख पुकार व भगदड़ मच गई,

     

     

    हर कोई अपनी जान बचाने के लिए इधर से उधर भागते नजर आ रहा था. मान्यताओं के अनुसार त्रिपुरा में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के एक सप्ताह बाद उल्टी रथ यात्रा निकलती है. इसमें भगवान के रथ को पीछे से खींचा जाता है. रथ पर भगवान जगन्नाथ के साथ भगवान बलभद्र और बहन सुभद्रा सवार रहती हैं. इस घटना पर सीएम माणिक साहा ने हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि हादसे में कई तीर्थयात्रियों की जान चली गई. वहीं कई लोग घायल हैं. मैं इस घटना से दुखी हूं. पीडि़त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं. इस मुश्किल वक्त में राज्य सरकार पीडि़तों के साथ खड़ी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleUP: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को गोली मारी, घायल, कार से आए हमलावरों ने की फायरिंग, तनाव फैला
    Next Article Pakistan: एक ही परिवार के 9 लोगों की सोते समय हत्या, शादी को लेकर विवाद हुआ था, मरने वालों में बच्चे भी शामिल

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.