विजया गार्डन बारीडीह की कहानी
ऊंची दुकान फीकी पकवान ,इतनी बड़ी सिक्योरिटी के बावजूद चोरों ने कैसे चोरी को दिया अंजाम
विजया गार्डन बारीडीह में कल रात दो डुप्लेक्स में चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया राजेश पांडे नामक व्यक्ति अयोध्या घूमने गए हैं जबकि एस.एन पांडे भी निजी कार्यों से बाहर गए हैं और इसी बीच चोरों ने दोनों डुप्लेक्स में हाथ साफ किया हालांकि एस एन पांडे के घर का सिर्फ ताला टूटा है मामले की जानकारी मिलते ही बिरसानगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है
प्रबंधन और सिक्योरिटी एजेंसी दोनों को बिरसानगर पुलिस ने बड़ा टास्क दिया है कि इतनी बड़ी सिक्योरिटी होने के बावजूद डुप्लेक्स में चोरी कैसे हुई
दूसरी तरफ मिल रही जानकारी के अनुसार विजया गार्डन के स्थानीय निवासी शाम को एक आपातकालीन बैठक बुलाई है जिसके बाद पूरी घटना पर चर्चा करने के उपरांत आगे की रणनीति तय की जाएगी

