Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड को तबाह कर दिया है : अमित शाह
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय संवाद विशेष

    हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड को तबाह कर दिया है : अमित शाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड को तबाह कर दिया है : अमित शाह

    दो दिवसीय झारखंड दौरे के तहत केंद्रीय गृह मंत्री ने चाईबासा में जनसभा को किया संबोधित

    चाईबासा:अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को चाईबासा पहुंचे। यहां उन्होंने चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 2024 चुनावी शंखनाद करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। मंच पर बीजेपी के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे, जिनमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, जमशेद सांसद विद्युत वरण महतो, बीडी राम, संजय सेठ, सुनील सिंह, समीर उरांव, सुनील सोरेन, पीएन सिंह, निशिकांत दुबे, सुदर्शन भगत, आदित्य साहू, रांची मेयर आशा लकड़ा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी समेत अन्य नेता शामिल रहे।

     

    जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा। श्री शाह ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड को तबाह कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ये सरकार आदिवासी विरोधी सरकार है। पूरे भारत की गरीबी यहां से मिटाई जा सकती है, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। श्री शाह ने कहा, जब हमारी सरकार यहां थी तो हमारी सरकार ने यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युतीकरण जैसी योजनाओं पर काम शुरू किया था, लेकिन फिर ऐसी सरकार आई जिसने राज्य को तबाह करके रख दिया। अटल जी ने बिहार से राज्य को अलग करने की मांग को पूरा किया था।

     

     

    उन्होंने कहा कि इस राज्य का मुख्यमंत्री तो जनजातियों का है, मगर ये उन्हीं का विरोधी है। राज्य में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। जबरन उनकी जमीन लूटी गई है। राज्य में घुसपैठिओं से रक्षा करने की जिम्मेदारी किनकी है, उनकी है या नहीं, लेकिन अपनी वोट बैंक के लिए यहां की माता- बहनों के साथ जो वो कर रहे हैं। जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। श्री शाह ने कहा, इसका परिणाम उन्हें 2024 में देखने को मिल जाएगा, 2024 में कमल खिल जाएगा। राज्य में नौकरी के नाम पर युवाओं और खतियान के नाम पर आदिवासियों के साथ धोखा हुआ है।

     

    शाह ने कहा कि हमने एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया है। द्रौपदी मुर्मू जी आज देश की राष्ट्रपति है। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी आदिवासी को ये पद दिया गया है, वहीं, उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने आदिवासियों की जमीन बेचने का काम किया है। सोरेन सरकार घुपैठियों के मध्यम से यहां के आदिवासियों की जमीन हड़पने का काम करवा रही है। इस सरकार ने केवल और केवल भ्रष्टाचार किया है। इस बार झारखंड में परिवर्तन आएगा।

    नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज भी लोग लाल पानी पीने को मजबूर हैं।झारखंड में विकास कोसों दूर है। वर्तमान सरकार लोगों की नहीं अपनी चिंता करती है। अपने परिवार की चिंता करती है। आज तो राज्य में लुटेरों और बिचौलियों की सरकार है, जो राज्य को लूट रहे हैं। मंच को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी संबोधित किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा मासिक ‘कथा मंजरी’ सह साहित्यकार द्वय वृंदावन लाल वर्मा एवं मोहन राकेश की जयंती कार्यक्रम आयोजित
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पहल पर राज्य में पहली बार ‘मुख्यमंत्री अधिवक्ता संवाद’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.