Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंचायत सचिवालयों को हेमंत सरकार की बड़ी सौगात, हर महीने मिलेंगे 15 हजार रुपये
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड रांची

    पंचायत सचिवालयों को हेमंत सरकार की बड़ी सौगात, हर महीने मिलेंगे 15 हजार रुपये

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पंचायत सचिवालयों को हेमंत सरकार की बड़ी सौगात, हर महीने मिलेंगे 15 हजार रुपये
    – कांके प्रखंड के हुन्दूर पंचायत की मुखिया रनजनी देवी पंचायत सचिवालय में झाड़ू लगाने पर विवश
    – पंचायत सचिवालय का रोजाना खुलना है चुनौती
    – फंड का ना हो दुरुपयोग

     

     

    मुकेश रंजन संवाददाता
    रांची: –  झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने पंचायत सचिवालय को नई सौगात दी है। राज्य के 4 हजार 345 सचिवालयों को हर माह खर्च के लिये अब सरकार राशि देगी। पंचायती राज विभाग ने सभी पंचायत सचिवालयों को प्रति माह 15 हजार रुपये देने का निर्णय लिया है। इसको लेकर प्रति वर्ष 80 करोड़ रुपया का प्रावधान किया गया है।

     

     

    झारखंड में पंचायत सचिवालय का हाल बेहाल है –
    ज्यादातर पंचायतों के सचिवालय खुलते नहीं। जो खुलते है वहां जन प्रतिनिधि से लेकर सरकारी कर्मी तक के दर्शन दुर्लभ हैं। जन प्रतिनिधियों के कमरे पर ताला बंद, पंचायत सचिवालय के कर्मियों के कमरे पर ताला बंद मिलता है।यही पंचायत सचिवालय की हकीकत है। कुछ जन प्रतिनिधि तो ऐसे है जो खुद झाड़ू लगाने के लिये विवश हैं। कांके प्रखंड के हुन्दूर पंचायत की मुखिया रनजनी देवी कहती है कई बार वो खुद झाड़ू लगा लेती हैं। रोजाना काम करने वाली महिला प्रति दिन का 400 रुपया मांगती हैं।उनके पास इतने पैसे नहीं हैं । पैसे के अभाव में अब तक पंचायत सचिवालय भवन में उनका नाम भी नहीं लिखा जा सका है। कार्यालय में पेन-पेंसिल और कागज का खर्च भी वो खुद वहन करती हैं। सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती पंचायत सचिवालय का रोजाना खुलना है। अब तक किसी भी सरकार ने पंचायत सचिवालय के लिये कोई फंड तय नहीं किया था लेकिन अब पंचायती राज विभाग ने पंचायत सचिवालय की रौनक लौटाने के लिये बड़ा निर्णय लिया है. पंचायती राज विभाग की निदेशक निशा उरांव के अनुसार राज्य के सभी 4 हजार 345 पंचायत सचिवालय को प्रति माह 15 हजार रुपया देने का निर्णय लिया गया है ।इसके लिये प्रति वर्ष 80 करोड़ रुपये का प्रावधान भी कर दिया गया है।

     

    बैंक में खाता खोलने कार्य प्रारंभ-
    विभाग का आदेश मिलने के बाद पंचायत सचिवालय के द्वारा बैंक खाता खोलने का काम शुरू हो चुका है। पंचायत सचिवालयों को प्रति माह मिलने वाली इस राशि को साफ-सफाई से लेकर इंटरनेट सुविधा और गार्ड रखने सहित कई दूसरे काम में किया जा सकता है। विभाग का लक्ष्य पंचायत सचिवालय को सुदृढ करना है क्योंकि सरकार को पता है कि यहीं से सभी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा सकता है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोतियाबिंद ऑपरेशन या अन्य तरह के भी आंखों के ऑपरेशन के बाद 1 सप्ताह के अंदर आंखों का दोबारा (फ़ॉलोअप) जांच होना बहुत जरूरी : आनंद मार्ग
    Next Article सम्मानित किए गए गोल्ड मेडल विजेता विद्यार्थी

    Related Posts

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    May 28, 2026

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    May 28, 2026

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    जमशेदपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    गिरिडीह गांवा हाट बाजार में युवक पर छेड़खानी का आरोप, महिलाओं ने चप्पल से की पिटाई, वीडियो वायरल

    जमशेदपुर में निजी स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन तेज, पोस्टकार्ड अभियान और भिक्षाटन शुरू

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.