Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला की सड़कों पर बाहरी ट्रकों की वजह से लगा महाजाम , राहगीरों का चलना हुआ दुश्वार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सरायकेला की सड़कों पर बाहरी ट्रकों की वजह से लगा महाजाम , राहगीरों का चलना हुआ दुश्वार

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सरायकेला की सड़कों पर बाहरी ट्रकों की वजह से लगा महाजाम

    राहगीरों का चलना हुआ दुश्वार

    अमलगम कंपनी में आनेवाले ट्रक बने सिरदर्द

    सरायकेला- खरसावां जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत अमलगम स्टील कंपनी का माल लेकर आए सैकड़ो भारी मालवाहक वाहनों को कंपनी में एंट्री नहीं मिलने के कारण वे लगभग 5 किलोमीटर के दायरे में सड़क के दोनों तरफ खड़े हैं. इससे चौका- कांड्रा मार्ग में जाम की स्थिति बन गई है और आवागमन पूरी तरह अस्त- व्यस्त हो गया है. सड़क के दोनों किनारे खड़े इन वाहनों के कारण सड़क पूरी तरह सकरी हो गई है जिससे दुर्घटना की प्रबल आशंका बनी हुई है. बता दें कि ऐसा नहीं है कि यह सिर्फ एक दिन की स्थिति है,

     

     

    बल्कि आए दिन इन भारी मालवाहक वाहनों के कारण चौका- कांड्रा मार्ग की स्थिति इसी तरह बनी रहती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में जब भी इन भारी वाहनों का सड़क पर जमावड़ा हुआ तब तब इस मार्ग पर सड़क दुर्घटना का पुराना इतिहास है. पहले से ही यह मार्ग सड़क दुर्घटना की स्थिति से डेंजर जोन बना हुआ है. इन वाहनों को सड़क से हटाने में ना तो जिला प्रशासन कोई ठोस कदम उठा रही है ना ही स्थानीय पुलिस कुछ कर पा रही है. स्थानीय पुलिस ने कई बार कंपनी प्रबंधन से बात की पर नतीजा जस का तस बना हुआ है. कंपनी प्रबंधन से स्थानीय पुलिस भी परेशान है. जाम की स्थिति के कारण राहगीरों और वाहन चालकों के बीच तू- तू- मैं- मैं भी हो रही है, लेकिन कानून व्यवस्था के इस बिगड़ते माहौल को सुधारने में प्रशासन की चुप्पी से स्थानीय लोगों में तीव्र आक्रोश व्याप्त है.

     

     

    लोगों का कहना है कि कंपनी अपने निजी हित में लोगों के जान के साथ खिलवाड़ कर रही है. पिछले दिनों इन भारी वाहनों के कारण लगे जाम में एक व्यक्ति पूरे परिवार सहित घायल हो गया था जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क किनारे खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की थी और खूब हंगामा किया था. जिसके बाद कुछ दिनों तक यह नजारा देखने को नहीं मिल रहा था, लेकिन पिछले दो दिनों से फिर से वही तस्वीर उभर कर सामने आ गई है. मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों ने तीव्र आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि अगर प्रशासन ने अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी तो जनता सड़क पर उतरकर इसका पुरजोर विरोध करेगी और लोगों की जान के साथ ऐसा खिलवाड़ कतई नहीं होने दिया

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसामाजिक संस्था ”फेस टू फेस” द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ाया कदम
    Next Article भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द, वर्ल्ड रेसलिंग ने दिया तगड़ा झटका

    Related Posts

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    जेपीएससी पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का प्रदर्शन, CBI जांच की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.