Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केरल के वायनाड में बचाव अभियान के दौरान हृदय विदारक दृश्य आए सामने
    Headlines राजनीति

    केरल के वायनाड में बचाव अभियान के दौरान हृदय विदारक दृश्य आए सामने

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    केरल के वायनाड में बचाव अभियान के दौरान हृदय विदारक दृश्य आए सामने

    वायनाड: केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन से तबाह हुए मुंडक्कई गांव में बुधवार सुबह बचाव अभियान फिर से शुरू किया गया। अभियान के दौरान कई क्षतिग्रस्त मकानों के मलबे में दबे शवों को उसी अवस्था में बाहर निकाला गया, जिस अवस्था में वह दुर्घटना के वक्त घर में थे। बचाव दल ने कुछ शवों को बैठे और लेटे हुए अवस्था में क्षतिग्रस्त घरों से बाहर निकाला, जो ह्रदय विदारक था।

    बचावकर्मी बुधवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे क्योंकि मुख्य मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के कारण इस इलाके का संपर्क मुख्य इलाकों से टूट गया था।

    एक टीवी चैनल पर प्रसारित दृश्यों में सेना के जवानों को कीचड़ में धंसे एक घर की छत को तोड़ते हुए देखा जा सकता है। जवानों को रस्सियों के सहारे घर के अंदर जाते और मलबे में दबे हुए शवों को बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है।

     

     

    एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि उसने मिट्टी से सने हुए शवों को कुर्सियों पर बैठे और खाटों पर पड़े हुए देखा।

    उसने कहा, “मंगलवार तड़के जब यह हादसा हुआ तब मृतक व्यक्ति बैठे या लेटे हुए होंगे।”’

    अधिकारियों ने हालांकि अभी तक इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

    विभिन्न बचाव एजेंसियां इस घटना में लापता लोगों का पता लगाने में जुट गई हैं।

     

     

    हादसे मे अबतक 123 लोगों की मौत हुई है और 186 लोगों के घायल होने की खबर है हालांकि कई लोगों के लापता होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

    मूसलाधार बारिश के कारण मंगलवार तड़के मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टमाला और नूलपुझा गांवों में बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ था, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित कई लोगों की मौत हो गई थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा
    Next Article बिहार में पांच वर्षीय छात्र ने पिस्तौल से स्कूल के दूसरे बच्चे को गोली मारी

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.