राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सेंटर इंचार्ज ज्योति कुमारी की हत्यारे की गिरफ्तारी और फांसी की मांग के साथ आयुष्मान आरोग्य मंदिर के कर्मचारियों की सुरक्षा की मांग को लेकर आज राज्य भर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर के स्वास्थ्य कर्मी आम बागान मे एकत्रित हुए.जहां प्रोटेस्ट मार्च निकालकर हाथ में तखती लिए हत्यारे को फांसी हो और सरकार हमें सुरक्षा दे इसकी मांग करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंच जोरदार प्रदर्शन किया . वही इन लोगो का कहना है की यह सेंटर जंगल और पहाड़ के बीच बना है और लोगों का स्वास्थ्य सेवा देते है.वहां सुरक्षा नाम की कोई चीज नहीं है.जैसे ज्योति कुमारी पर जानलेवा हमला हुआ और उसकी हत्या कर दी गई वही इलाज के दौरान ज्योति कुमारी रिम्स में मौत हो गई.हालांकि मौत का जिम्मेदार ज्योति कुमारी का कथित पति पर लगा है और पुलिस उसे गिरफ्तार कर ली है.लेकिन कड़ी से करी सजा मिले इसकी मांग को लेकर सभी आयुष्मान स्वास्थ्य कर्मी सड़क पर है.

