Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वजन कम करने में मदद करेगी पत्तागोभी, ऐसे करें इस्तेमाल
    Headlines

    वजन कम करने में मदद करेगी पत्तागोभी, ऐसे करें इस्तेमाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वजन कम करने के लिए लोग तरह-तरह की चीजों का सहारा लेते हैं. कई चीजों को अपनी डाइट चार्ट से हटाते हैं तो कई चीजों को डाइट में शामिल करते हैं. अगर आप चाहें तो वजन कम करने के लिए एक और चीज को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं और वो है पत्तागोभी. ये वजन कम करने में तो आपकी मदद करेगा ही साथ ही इसमें मौजूद पोषक तत्व आपकी सेहत को भी कई तरह के फायदे पहुंचायेंगे. वजन कम करने के लिए पत्तागोभी को किस तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है आइये जानते हैं.

    पत्तागोभी में होते हैं ये पोषक तत्व

    पत्तागोभी में विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन बी6, फोलेट के साथ पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस, ज़िंक, सोडियम, कोलिन, नियासिन, राइबोफ्लेविन, थायमिन और मैंगनीज जैसे तत्व पाए जाते हैं. ये एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है.

    ऐसे करें इस्तेमाल

    वजन कम करने के लिए पत्तागोभी का इस्तेमाल सूप के तौर पर करना बेहतर होता है. इसके सेवन से पेट जल्दी भरता है और बार-बार भूख का एहसास नहीं होता है.

    इन चीजों की होगी ज़रूरत

    एक पत्ता गोभी, दो बड़े प्याज़, दो-तीन हरी मिर्च, एक बड़ा टमाटर, हरा धनिया, स्वादानुसार नमक और कालीमिर्च लें. पत्तागोभी को कद्दूकस कर के धो लें. प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च और हरी धनिया को बारीक काट लें.

    ऐसे करें सूप तैयार

    एक कढ़ाही में एक छोटा चम्मच तेल डालकर गर्म कर लें. इसके गर्म हो जाने के बाद इसमें कटा हुआ प्याज़ डाल दें. इनको गोल्डन ब्राउन हो जाने तक फ्राई कर लें. फिर कढ़ाही में कद्दूकस की हुई पत्तागोभी डालें और नमक भी डाल दें. इसके बाद चार-पांच कप पानी डालकर कढ़ाही को ढक्कन या प्लेट से ढक दें. इसको मीडियम फ्लेम पर तकरीबन दस मिनट तक पकने दें. इसके बाद इसमें टमाटर और कालीमिर्च एड कर दें. इसके बाद पांच मिनट तक और पकने दें. फिर इसको छान कर इसमें हरी धनिया की पत्ती डालें और इसका सेवन करें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयौन उत्पीड़न की जांच को लेकर नाइकी पर भड़के नेमार, बोले- बात सुने बिना कॉन्ट्रैक्ट तोड़ा
    Next Article जून से देश में ही होने लगेगा कोवैक्सीन के लिए जरूरी दवाओं का उत्पादन, जुलाई में मिलेगी पहली खेप

    Related Posts

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    June 26, 2026

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    June 26, 2026

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    भरत तिवारी एनकाउंटर: पुलिस कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल, क्या मिलेगा न्याय?

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.