Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  मंत्री स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अध्यक्षता में परिसदन में बैठक
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड

     मंत्री स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अध्यक्षता में परिसदन में बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 30, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मंत्री स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अध्यक्षता में परिसदन में बैठक

    पेयजलापूर्ति योजनाओं, साफ-सफाई, फॉगिंग आदि कार्यों की समीक्षा की गई, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    माननीय मंत्री, स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग श्री बन्ना गुप्ता की अध्यक्षता में आज जमशेदपुर परिसदन में पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की गई। बैठक में उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला तथा तीनों नगर निकाय के पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, टाटा स्टील के प्रतिनिधि शामिल हुए। माननीय मंत्री द्वारा तीनों नगर निकाय के पदाधिकारियों से बरसात को लेकर शहर में नालों की साफ-सफाई संबंधित कार्ययोजना पर चर्चा किया गया तथा पेयजल आपूर्ति, सामुदायिक भवनों का इस्तेमाल, सुलभ शौचालय की देखरेख पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। माननीय मंत्री द्वारा मोहरदा जलापूर्ति योजना के संबंध में चार बड़े नालों के पानी के ट्रीटमेंट हेतु कार्ययोजना बनाने का निदेश टाटा स्टील की ईकाई जुस्को एवं जेएनएसी को संयुक्त रूप से दिया गया। साथ ही मानगो क्षेत्र में एनएच में हो रहे निर्माण कार्य के कारण पाइप लाइन फटने से पेयजलापूर्ति बाधित संबंधी मामले पर विमर्श किया गया।

    *सफाई कर्मियों को ईपीएफ-ईएसआईसी का लाभ मिले ये सुनिश्चित करें- श्री बन्ना गुप्ता*

    माननीय मंत्री द्वारा नगर निकाय क्षेत्र में एजेंसियों के माध्यम से प्रतिनियुक्त सफाई कर्मियों को ईपीएफ, ईएसआईसी का लाभ मिल रहा कि नहीं इसकी जांच करने का आदेश दिया गया। साथ ही नगर विकास विभाग तथा विधायक निधि से लगाए गए स्ट्रीट लाईट जिन्हे एलईडी स्ट्रीट लाईट से बदला गया उसका लेखा-जोखा मांगा गया।

    *सामुदायिक भवनों का इस्तेमाल समुदाय के लिए हो- श्री बन्ना गुप्ता*

    माननीय मंत्री ने कहा कि सभी सामुदायिक भवनों पर संबंधित निकाय प्रशासन अपनी देखरेख सुनिश्चित करे। साथ ही शादी के आयोजनों में किराये पर देते हुए साफ-सफाई के नाम पर नॉमिनल चार्ज लेने की बात कही गई। उन्होने कहा कि सामुदायिक भवन अड्डेबाजी का जगह ना बने बल्कि समुदाय के हित में इनका इस्तेमाल हो। माननीय मंत्री ने कहा कि टाटा स्टील के एमडी से सामुदायिक भवनों में प्रशिक्षण उपरांत सिलाई-कढ़ाई संबंधी रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में बात हुई है, इसके माध्यम से जरूरतमंद महिलाएं झाड़ू, डस्टर, दस्ताना आदि बनाकर जीवन यापन कर सकती हैं।

    माननीय मंत्री द्वारा निकाय क्षेत्रों में फॉगिंग को लेकर क्या तैयारियां है इस पर चर्चा किया गया। नगर निकाय के पदाधिकारियों ने उन्हें बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकथाम हेतु कंटेनमेंट जोन एवं क्वारंटाइन सेंटर में नियमित सोडियम हाइपोक्लोराइट से सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है वहीं बरसात के मौसम को देखते हुए पूरे निकाय क्षेत्र में किंग फॉग एवं एंटी लार्वा फॉगिंग का कार्य कराया जा रहा है।

    बैठक में माननीय मंत्री के आप्त सचिव-सह-मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी श्री दीपक सहाय, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी श्री कृष्ण कुमार, जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी श्री जगदीश यादव, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग श्री संतोष कुमार मणि, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता, सिटी मैनेजर उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleममता बैनर्जी का ऐलान, बंगाल में 1 जून से खुलेंगे धार्मिक स्थल, 8 से सभी कर्मचारी काम पर लौटेंगे
    Next Article आनंद मार्ग ने लॉक डाउन : 4, में सेवाके 67वा दिन लगभग 100 जरूरतमंद  लोगो  को भोजन का पैकेटदिया

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.