Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आर्थिक बीमारी के चपेट में जनता: बन्ना गुप्ता
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आर्थिक बीमारी के चपेट में जनता: बन्ना गुप्ता

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 14, 2020Updated:September 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आर्थिक बीमारी के चपेट में जनता: बन्ना गुप्ता

    स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने वर्तमान हालात पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में जीडीपी की दर घटती जा रही है, जो चिंता का विषय है. लोग कोरोना बीमारी से कम आर्थिक बीमारी से ज्यादा ग्रसित हैं. इसके लिए केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियां और अविवेकपूर्ण लिए गए निर्णय मुख्य कारण हैं.

    मोमेंटम झारखंड के नाम पर पूर्ववर्ती सरकार ने झारखंड को लूटा

    झारखंड के हालात स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने पूर्ववर्ती रघुवर दास सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व की सरकार में हाथी उड़ाने के नाम पर हजारों करोड़ों रुपये की लूट हुई. उन्होंने कहा कि मोमेंटम झारखंड के नाम पर भूमि और अर्थ की लूट तो हुई है, साथ ही उसके प्रचार-प्रसार के नाम पर राज्य के राजस्व की क्षति की गई है. यही वजह है कि आज राज्य का खजाना खाली है।

    हमारे इरादे मजबूत, नए झारखंड का निर्माण करेंगे

    बन्ना गुप्ता ने कहा कि हमारे इरादे मजबूत हैं, हम जनता के लिए राह बनाने का काम करेंगे.भले हमारे पास सीमित संसाधन हैं लेकिन बुलंद हौसले और जोश के साथ हम नए और समृद्धशाली झारखंड का निर्माण करेंगे।

    प्लाज्मा डोनेशन के लिए आगे आने की अपील की

    स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कोरोना से ठीक हो चुके कोरोना योद्धाओं से आगे आकर प्लाज्मा डोनेशन करने की अपील की हैं।उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी जांच हो जाने के उपरांत वो भी प्लाज्मा दान करेंगे।इसके साथ ही उन्होंने सभी प्लाज्मा दान करने वाले लोगों का आभार प्रकट किया है।

    तेजी से बढ़ रहा हैं रिकवरी रेट

    उन्होंने बताया कि झारखंड का रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रहा हैं, यह 75 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है जबकि मृत्यु दर में भी कमी आई है।हमें उम्मीद हैं कि लगातार जांच की संख्या बढ़ने से हम कोरोना से जंग जितने के करीब हैं।स्पेशल टेस्टिंग ड्राइव से भी ज्यादा जांच हो रहा है जो संतोषजनक हैं।उन्होंने उम्मीद जताई है कि राज्य जल्द ही कोरोना से जीत हासिल करेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहरिवंश सिंह को राज्यसभा का दुबारा उपसभापति चुने जाने पर राजेश शुक्ल ने बधाई दी
    Next Article नए सिरे से नए झारखंड के नवनिर्माण के लिए सरकार ने कदम बढ़ा दिए हैं झारखंड के मजदूर देश की अर्थव्यवस्था का चक्का हैं: हेमंत सोरेन

    Related Posts

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    June 27, 2026

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    June 27, 2026

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्व. काशीनाथ सिंह के परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

    जमशेदपुर में कांग्रेस का केंद्र पर हमला, शिक्षा-रोजगार और पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    चतरा: मुहर्रम जुलूस संपन्न होने के कुछ ही देर बाद चतरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.