Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरियाणा: छह लाख रुपये के कुत्ते को पहले किया किडनैप, फिर कर दिया मर्डर
    Headlines

    हरियाणा: छह लाख रुपये के कुत्ते को पहले किया किडनैप, फिर कर दिया मर्डर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    करनाल. हरियाणा के करनाल में लेब्राडोर नस्ल के एक पालतू कुत्ते के कत्ल का मामला सामने आया है. छोटा राजा नाम के इस कुत्ते के हत्यारे फरार हैं. कुत्ते से बेइंतहां मोहब्बत करने वाले उसके मालिक ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) गंगाराम पूनिया से मुलाकात कर न्याय की मांग की है. उन्होंने मुताबिक छोटा राज को किडनैप किया गया और उसकी बुरी तरह पिटाई की गई. उन्होंने कुत्ते के पुराने मालिक पर यह आरोप लगाए. उनका दावा है कि यह खास कुत्ता लगभग छह लाख रुपये का था.मिली जानकारी के मुताबिक करनाल के शेरगढ़ खालसा में एक व्यक्ति कुत्तों का व्यापार करता था. उसके पास लैब्राडोर नस्ल का यह कुत्ता था जिसे उसने गांव के ही रहने वाले सागर को तीन लाख रुपए में बेच दिया था. खरीदने के बाद सागर ने कुत्ते की अच्छी तरह से देखभाल की, उसको खिला-पिला कर तगड़ा और तंदरुस्त बनाया. सागर ने अपने डॉग को छोटा राजा नाम दिया. इस दौरान कुत्ते के पुराने मालिक ने उसका आकार और डील-डौल देखकर उसे वापस खरीदने की इच्छा जाहिर की. वो कुत्ते के लिए छह लाख रुपए देने को तैयार हो जाता है लेकिन सागर ने छोटा राजा को बेचने से इनकार कर दिया.
    सागर के मुताबिक कुछ दिन पहले उसके कुत्ते को कुछ खिलाकर किडनैप किया जाता है, फिर उसे बुरी तरह मारा जाता है. सागर और उसके दोस्तों ने एक बेजुबान को न्याय दिलाने और उसके हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए मुहिम छेड़ी है. इसी सिलसिले में सोमवार को वो करनाल के एसपी से मिले. सागर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकार, बाईक चलाने का खर्च 35 रुपए प्रति लीटर तक होगा कम, सरकार करने जा रही यह बड़ा काम
    Next Article Indian Idol 12: मेकर्स और जजों पर भड़के लोग, यूजर ने कहा- ‘डेली सोप बना दिया’

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.