Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरियाणा: चौटाला का पार्थिव शरीर तेजा खेड़ा फार्महाउस में रखा गया, तीन बजे होगा अंतिम संस्कार
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    हरियाणा: चौटाला का पार्थिव शरीर तेजा खेड़ा फार्महाउस में रखा गया, तीन बजे होगा अंतिम संस्कार

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    हरियाणा: चौटाला का पार्थिव शरीर तेजा खेड़ा फार्महाउस में रखा गया, तीन बजे होगा अंतिम संस्कार

    चंडीगढ़:  हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का पार्थिव शरीर सिरसा में तेजा खेड़ा स्थित उनके परिवार के फार्महाउस में शनिवार को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के एक नेता ने यह जानकारी दी।

    इनेलो नेता ने बताया कि तेजा खेड़ा गांव में अपराह्न तीन बजे राजकीय सम्मान के साथ चौटाला का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    चौटाला का शुक्रवार को गुरुग्राम में निधन हो गया था। वह 89 वर्ष के थे।

     

     

    इनेलो के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया था कि चौटाला की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उनका निधन हो गया।

    चौटाला के अंतिम संस्कार में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत कई गणमान्य लोग शामिल होंगे।

    ओम प्रकाश चौटाला के छोटे बेटे अभय सिंह चौटाला (इनेलो नेता) एवं बड़े बेटे अजय सिंह चौटाला (जननायक जनता पार्टी प्रमुख) और पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सहित परिवार के अन्य सदस्य तेजा खेड़ा पहुंचे।

     

     

    कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा एवं रणदीप सिंह सुरजेवाला भी पांच बार मुख्यमंत्री रहे चौटाला को श्रद्धांजलि देने उनके फार्महाउस पहुंचे। गांव में भी बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए हैं।

    हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया। इसके अलावा शनिवार को सभी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी कुवैत की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना, भविष्य की साझेदारी का खाका तैयार होने की उम्मीद
    Next Article जमशेदपुर के विमेंस कॉलेज में दो माह से चल रहे मेडिटेशन शिविर का समापन

    Related Posts

    हिमांशु सिंह हत्याकांड पर सवर्ण महासंघ और ब्राह्मण समाज भाजपा के जमशेदपुर बंद के समर्थन में

    July 2, 2026

    जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी: नए SSP के पदभार संभालते ही अपराधियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

    July 2, 2026

    जमशेदपुर की घटना पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार पर साधा निशाना

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड पर सवर्ण महासंघ और ब्राह्मण समाज भाजपा के जमशेदपुर बंद के समर्थन में

    जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी: नए SSP के पदभार संभालते ही अपराधियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

    जमशेदपुर की घटना पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार पर साधा निशाना

    युवक की गोली मारकर हत्या

    पुलिस के हत्थे चढ़ा ऑनलाइन गेमिंग और स्पोर्ट्स-बिडिंग के 9 शातिर ‘मनी म्युलेटिंग

    जमशेदपुर में एडीजी का सख्त निर्देश: 24 घंटे में सभी बार-पब की जांच कर सौंपें रिपोर्ट

    डीडी बार संचालक नीरज सिंह के घर पुलिस की छापेमारी, लैंड रोवर समेत दो लग्जरी वाहन जब्त

    बार-पब की 24 घंटे में जांच करें, अनियमितता मिलने पर होगी कार्रवाई: एडीजी मनोज कौशिक

    जमशेदपुर: डीडी बार संचालक नीरज सिंह के घर पुलिस की छापेमारी, दो लग्जरी वाहन जब्त; पत्नी ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

    जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था: हिमांशु सिंह हत्याकांड से उठे गंभीर सवाल, अब भरोसा भी लौटाना होगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.