Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उचकागांव को हरा कर हरदिया टीम क्वार्टर फाइनल में पहुँची
    Breaking News

    उचकागांव को हरा कर हरदिया टीम क्वार्टर फाइनल में पहुँची

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उचकागांव को हरा कर हरदिया टीम क्वार्टर फाइनल में पहुँची

    राहुल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

    कटेया/गोपालगंज।स्थानीय प्रखंड के रैपुरा गाँव स्थित जीबी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे गोविंद बाबा चैलेंजर कप क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे लीग मुकाबले में हरदिया की टीम 72 रनों से विजयी रही. जिसके यह टीम क्वार्टर फाइनल में पहुँच गई।

    विदित हो कि प्रखंड क्षेत्र के रैपुरा गाँव में खेले जा रहे गोविंद बाबा चैलेंजर कप का तीसरा लीग मुकाबला उचकागांव तथा हरदिया पंचायत की टीमों के बीच सोमवार को खेला गया. जिसमें हरदिया पंचायत की टीम ने टॉस जीतकर कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.हरदिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए. हरदिया टीम की तरफ से ओपनर बल्लेबाज रामू ने तीन छक्के व दो चौकों की मदद से सर्वाधिक 37 रन बनाए. वहीं, जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी उचकागांव पंचायत की टीम वेदप्रकाश की घातक गेंदबाजी के सामने नहीं टिक सकी और 10वें ओवर में 49 रन बना कर पूरी टीम पवेलियन लौट गई. उचकागांव टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका।

    हरदिया टीम की तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले वेदप्रकाश को मैन ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने तीन ओवरों में 5 विकेट चटकाए।मैच के दौरान निर्णायक की भूमिका राजकुमार गोंड और अमरजीत पांडेय ने निभाई. वहीं, स्कोरिंग का जिम्मा सतीश पांडेय व चंद्रभूषण यादव ने संभाला. जबकि, कॉमेंटेटर की भूमिका में दीपक पटेल व चुन्नू पांडेय नज़र आए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलगातार हो रही रंगदारी मांग से आपभूषण व्यवसायी तंग
    Next Article तुलसी भवन प्रयाग कक्ष में होली मिलन सह साहित्यकार द्वय महादेवी वर्मा एवं भवानी प्रसाद मिश्र की जयंती का आयोजन

    Related Posts

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.