Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान पहुंचा श्रद्धालुओं का जत्था प्रदर्शन के चलते फंसा, भारतीय उच्चायोग संपर्क में
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान पहुंचा श्रद्धालुओं का जत्था प्रदर्शन के चलते फंसा, भारतीय उच्चायोग संपर्क में

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. बैसाखी के मौके पर गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान पहुंचा श्रद्धालुओं का जत्था हसनाबदल गुरुद्वारा पंजा साहिब नहीं पहुंच पाया. पाकिस्तान में जारी प्रदर्शन के कारण यह जत्था फंस गया और आगे नहीं जा सका. हसनाबदल गुरुद्वारा पंजा साहिब नहीं पहुंच पाने के कारण इन श्रद्धालुओं को लाहौर के गुरुद्वारा डेरा साब लाया गया है. भारतीय उच्चायोग लगातार श्रद्धालुओं से संपर्क बनाए हुए हैं. वहीं पाकिस्तान से कहा है कि इन श्रद्धालुओं के लिए बेहतर इंतजाम किए जाएं.

    व्यवधान को लेकर भारतीय उच्चायोग ने बताया है कि श्रद्धालुओं को पंजा साहिब पहुंचना था, लेकिन वो बंद रास्तों के चलते वहां नहीं जा सके. भारतीय उच्चायोग श्रद्धालुओं से संपर्क में है. सूत्रों ने बताया है कि तहरीक-ए-लाबिक पाकिस्तान के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं इस कारण श्रद्धालुओं की आवाजाही संभव नहीं है.

    गौरतलब है कि पाकिस्तान की पुलिस ने टीएलपी के बड़े नेता को गिरफ्तार कर लिया है. अपने नेता की गिरफ्तारी के विरोध में समर्थक देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन कर रहे हैं. इस कारण कई सड़कें बाधित हो गई है.

    भारतीय सिखों का ये जत्था पाकिस्तान के अलग अलग सिख तीर्थ स्थलों पर जाएगा, जिसमें ननकाना साहिब भी शामिल हैं. पाकिस्तान जाने से पहले इन सभी यात्रियों की कोरोना जांच की गई थी. जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही इन्हें वहां भेजा गया.

    सभी यात्री सोमवार को पाकिस्तान के लिए रवाना हुए थे. श्रद्धालुओं का यह जत्था 22 अप्रैल को भारत लौट आएगा. इस बात की जानकारी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी यानी एसजीपीसी के सेक्रेटरी मोहिंदर सिंह आहिल ने दी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमल्लिका शेरावत की नई तस्वीरों ने मचायी सनसनी, फैंस को भा रहा है उनका कातिलाना अंदाज
    Next Article हाथी के द्वारा 19 वर्षीय फुरकान के कुचले जाने की खबर सुनते ही विधायक पहुंचे चालना,हालत देख विधायक ने ₹35000 की दी आर्थिक सहायता

    Related Posts

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    June 28, 2026

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    June 27, 2026

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, इंद्रा बस्ती में बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक खुराक

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.