लोहरदगा – लोहरदगा जिला मुख्यालय परिसर में डीसी डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण का भव्य स्वागत किया गया, 18 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों भूमि सम्मान 2023 मिलने पर जिलेवासियों ने बधाई दी,
इस मौके पर डीसी ने कहा की भूमि सम्मान के लिए कम्प्यूटर ऑपरेटर ने भी दिन रात इस दिशा में मेहनत करने का कार्य किया है, साथ ही कई कर्मियों और पदाधिकारियों ने दिशा में कार्य किया है,
डीसी ने कहा की हमें विभिन्न क्षेत्र में भी बेहतर कार्य करना है, और नित नई उपलब्धि प्राप्त करनी है। जिलेवासियों को भी डीसी ने बधाई देने का कार्य किया।

