Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एनडीए में सफलता के बाद आद्या सिंह का ननिहाल में भव्य स्वागत
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    एनडीए में सफलता के बाद आद्या सिंह का ननिहाल में भव्य स्वागत

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एनडीए में सफलता के बाद आद्या सिंह का ननिहाल में भव्य स्वागत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    एनडीए में सफलता हासिल करने के बाद आद्या सिंह गुरुवार को अपने ननिहाल आदित्यपुर कल्पनापुरी पहुंची. जहां उसके पूरे परिवार में हर्ष व्याप्त है. आद्या के नाना- नानी, मामा- मामी सहित पूरे परिवार ने उसे फूल- माला पहनाकर मिठाई खिलाकर उसे शुभकामनाएं दीं. मालूम हो कि आद्या ने अपने ननिहाल में ही रहकर स्कूली शिक्षा कांड्रा के शेन इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की है. वह एक नेशनल लेवल की बैडमिंटन खिलाड़ी भी है. अब वह इंडियन नेवी में ऑफिसर बनने जा रही है. आद्या के नाना अरविंद कुमार सिंह एक सरकारी सेवानिवृत्त कर्मी रहे हैं जबकि नानी शशिकला एक ख्याति प्राप्त शिक्षिका हैं. वहीं मामा भी ऊंचे- ऊंचे ओहदों पर हैं. आद्या ने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर और नाना- नानी एवं मामा को दिया है. उसने बताया कि टारगेट सेट कर किया गया हर प्रयास सफल होता है. मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं है. लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें सफलता तभी मिलेगी. नए अभ्यर्थियों के लिए आद्या ने बताया कि अपने शिक्षक और गुरु के हर आदेश का पालन जरूर करें तभी सफल होंगे. आद्या ने बताया कि उसने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है. आद्या के तीन मामा हैं जिसमें एक मर्चेंट नेवी, एक आईआईटी कानपुर और एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं. सभी उसके इस उपलब्धि पर खुश हैं. वहीं मुहल्ले के लोगों में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी है.

     

     

    एनडीए में सफलता के बाद आद्या सिंह का ननिहाल में भव्य स्वागत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोड्डा के अमरपुर केथिया बहियार में 35 वर्षीय महिला का मिला शव जांच में जुटी पुलिस
    Next Article उत्क्रमित उच्च विद्यालय जाहातु मे कक्षा नौवीं, दशमी के 138 छात्रों पर एक शिक्षक

    Related Posts

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    July 21, 2026

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा मे खैनी के खातिर खूनी खेल: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने खैनी के लिए साथी को मारा

    बाबा भूतनाथ मंदिर से नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन शुरू, 9 अगस्त को रवाना होगा 1000 श्रद्धालुओं का जत्था

    स्वदेशी जागरण मंच की पर्यावरण पहल: साईं सरस्वती स्कूल में संगोष्ठी, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त रहने का संकल्प

    14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.