राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
श्री श्री सार्वजनिक संकीर्तन समिति की ओर से गम्हरिया प्रखंड के डुमरा गांव में बुधवार, एक अप्रैल से 24 प्रहर अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया है। इसको लेकर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें मुख्य रूप से जिप सदस्य पिंकी मंडल, ग्राम प्रधान दिलीप मंडल समेत काफी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान स्थानीय तालाब से कलश में जल लेकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर उसे यज्ञ स्थल पर संकल्पित किया गया। इस मौके पर जिप सदस्य पिंकी मंडल ने कहा कि इस प्रकार के भक्तिमय कार्यक्रमों के आयोजन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। कहा कि हरि संकीर्तन में शामिल होने से इंसान का हृदय पवित्र होता है। साथ ही, आसपास का वातावरण भी शुद्ध हो जाता है। बताया गया है कि पहुंची आगामी 3 अप्रैल तक संकीर्तन के आयोजन के बाद 4 अप्रैल को घुलट एवं प्रसाद वितरण के साथ इसका समापन होगा। इसके आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप मंडल, कोषाध्यक्ष गणेश चंद्र मंडल, सचिव देवव्रत सरदार, देवेंद्र मंडल, राजेन मंडल, बिट्टू मंडल, देवजीत मंडल,राधा सरदार,आरती मंडल समेत सभी सदस्यों का योगदान रहा।

