Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अम्बेडकर जयंती पर भारत विकास परिषद, गायत्री शाखा बरवाला द्वारा भव्य आयोजन
    Breaking News Headlines

    अम्बेडकर जयंती पर भारत विकास परिषद, गायत्री शाखा बरवाला द्वारा भव्य आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अम्बेडकर जयंती पर भारत विकास परिषद, गायत्री शाखा बरवाला द्वारा भव्य आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    संविधान निर्माता एवं महान समाज सुधारक डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद, गायत्री शाखा बरवाला द्वारा राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला, शिवपुरी-1 में एक विचारोत्तेजक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    इस कार्यक्रम की सफल व्यवस्था प्रकल्प प्रमुख मास्टर सतीश वर्मा एवं रिंकू गर्ग द्वारा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर काशीराम, मुख्याध्यापक राजकीय प्राथमिक पाठशाला कल्लर भैनी ने की, जिन्होंने डॉ. अम्बेडकर के सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला और बताया कि किस प्रकार उन्होंने वंचित वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया।परिषद सदस्य सुरेन्द्र गोयल ने विद्यार्थियों को डॉ. अम्बेडकर द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान के बारे में जागरूक किया और उन्हें बताया कि शिक्षा ही आत्मनिर्भरता की पहली सीढ़ी है।वरिष्ठ सदस्य मास्टर टेकचंद मुद्दगिल ने डॉ. अम्बेडकर के राजनीतिक योगदान, विशेष रूप से भारतीय संविधान निर्माण में उनके नेतृत्व की चर्चा की।
    मुख्याध्यापक ज़िले सिंह शेखावत ने डॉ. अम्बेडकर द्वारा सरकारी कर्मचारियों व श्रमिकों के हित में बनाए गए कानूनों एवं नीतियों की जानकारी दी।कार्यक्रम में परिषद के सचिव राजेन्द्र भट्ट ने मंच से संबोधित करते हुए सभी उपस्थितजनों से डॉ. अम्बेडकर के जीवन से प्रेरणा लेने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का आह्वान किया।इस अवसर पर मास्टर सुरेश नलवा, मास्टर देवराज, पूर्व अध्यक्ष शिव कौशिक, ज़िला समन्वयक रामनिवास वर्मा, ज़िले सिंह, डॉ. अनिल वर्मा, सुनील अत्री, अनिल कौशिक, शिव कुमार सोनी सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।इस अवसर पर बाबा साहेब के चित्रों में रंग भरों प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जिसमें प्रथम आपने वाले तीन विद्यार्थियों के साथ साथ वार्षिक परीक्षा में प्रथम आने वाले तीन विद्यार्थियों को भी भारत विकास परिषद ने सम्मानित किया ।कार्यक्रम में प्रस्तुत विचार गोष्ठी ने माहौल को प्रेरणास्पद बना दिया व आयोजन पूर्ण रूप से सफल व शिक्षाप्रद रहा।

    अम्बेडकर जयंती पर भारत विकास परिषद गायत्री शाखा बरवाला द्वारा भव्य आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleSUEZ इंडिया और SJPNL ने ढली-मशोबरा में शुरू किया 24×7 पेयजल परियोजना पर जन संवाद अभियान
    Next Article 20 मई राष्ट्रव्यापी हड़ताल की सफलता को लेकर श्रमिक संगठन की बैठक

    Related Posts

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    July 23, 2026

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.