जमशेदपुर के गोविंदपुर में पूर्व घोषणा के अनुसार सोमवार को जिले की डीसी विजया जाधव की पहल पर जनता दरबार का आयोजन किया गया दरबार में खुद डीसी भी समय पर पहुंच गई थी जनता दरबार में परसुडीह के खास महल में रहने वाले तरुण सोडेरा अपनी समस्या को लेकर पहुंचे हुए थे । उन्होंने डीसी से मिलकर कहा कि बागबेड़ा में उनकी कई एकड़ जमीन है इसे भू माफियाओं ने कब्जा कर लिया है जमीन वापस दिलाने के लिए सालों से संबंधित अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुन ही नहीं रहा है कहा कि मैडम भू – माफियाओं से मेरी जमीन वापस कराइये . डीसी ने भी पूरी समस्या को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक पहल करने का आदेश दिया
भाजपा नेता सुबोध झा का साला कब्जाये हुए हैं
जमीन शिकायत में कहा गया है कि बागबेड़ा में आईटीआई चलाने के लिए तरुण सोडेरा के पिता ने किराए पर जमीन दिया था लेकिन उस जमीन पर आज की तारीख में 80 लाख रुपया से भी ज्यादा का किराया हो गया है लेकिन ना तो उन्हें किराया दिया जा रहा है और ना ही उनकी ओर से खाली ही किया जा रहा है जमीन पर भाजपा नेता सुबोध झा का साला कब्जा किए हुए हैं । थाना प्रभारी से शिकायत करने पर भी रोक नहीं लग पा रहा है , तरुण सोडेरा बताया कि वे जमीन पर कब्जा कर मकान बनाने की भी शिकायत 10 साल से कर रहे हैं लेकिन शिकायत के बाद भी रोक नहीं लग रहा है उन्हें जमीन कैसे वापस मिलेगी और कब्जा मुक्त होगा उन्हें समझ में नहीं आ रहा है ।
बिल्डर ने बेच दी जमीन
तरुण सोडेरा ने कहा कि बागबेड़ा के रहने वाले मोहन सिंह उर्फ चंद्र भूषण सिंह ने बेच दी , लेकिन उन्हें एक पैसा तक नहीं दिया इस मामले में बिल्डर 1 माह के लिए जेल भी गया था यह मामला भी अभी तक लटका हुआ है बागबेड़ा की जमीन पर पूर्व मुखिया पहाड़ सिंह कब्जा किए हुए हैं जमीन के एवज में वह जमीन के रेट का 50 फ़ीसदी रंगदारी मांग रहा है गोविंदपुर के अलावा आस-पड़ोस के लोगों लोग भी बड़ी संख्या में अपनी समस्याओं को रखा इस दौरान कई अफसरों की शिकायत लेकर भी पहुंचे थे इस पर डीसी ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया

