Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिदें गुट में शामिल हुए गोविंदा, नार्थ वेस्ट से लड़ सकते है चुनाव
    Headlines राजनीति

    शिदें गुट में शामिल हुए गोविंदा, नार्थ वेस्ट से लड़ सकते है चुनाव

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    शिदें गुट में शामिल हुए गोविंदा, नार्थ वेस्ट से लड़ सकते है चुनाव
    मुम्बई: फिल्म स्टार गोविंदा अब महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए है. वे आज मुम्बई स्थित शिवसेना के आफिस पहुंचे, जहां पर उनहोने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की. शिवसेना जॉइन करने के बाद गोविंदा ने कहा कि मैं २००४ से २००९ तक राजनीति में था. ये संयोग है कि १४ साल बाद मैं फिर से राजनीति में आया हूं. मुझ पर जो विश्वास किया गया हैए मैं उसे पूरी तरह से निभाऊंगा.अब यही कहा जा रहा है कि शिवसेना गोविंदा को मुंबई की नॉर्थ-वेस्ट लोकसभा सीट से टिकट दे सकती है.

     

     

    यहां से उद्धव गुट की शिवसेना ने अमोल कीर्तिकर को अपना प्रत्याशी बनाया है. गोविंदा ने २७ मार्च को पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े से मीटिंग की थी. इसके बाद से ही उनके चुनाव लडऩे के कयास लग रहे थे. ये पहली बार नहीं है जब गोविंदा लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. इससे पहले उन्होंने २००४ में कांग्रेस के टिकट पर मुंबई नॉर्थ से लोकसभा चुनाव लड़ा था. उन्होंने भाजपा के राम नाइक को ४८२७१ वोटों से हराया था. गोविंदा २००४ से २००९ तक सांसद रहे. महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना व एनसीपी गठबंधन के बीच लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग फॉर्मूला लगभग तय हो गया है.

     

     

    सूत्रों के मुताबिकए राज्य की ४८ लोकसभा सीटों में से भाजपा २७ पर, शिवसेना १४ पर और एनसीपी ५ सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द होने की संभावना है. इससे पहले तक कयास लगाए जा रहे थे कि राज्य की ४८ लोकसभा सीटों में से भाजपा ३० से ३२ सीटों पर, शिवसेना १० से १२ और एनसीपी ६ से ८ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है. ६ मार्च को अमित शाह की मौजूदगी में मुंबई के सह्याद्रि गेस्ट हाउस में हुई बैठक में यह सहमति बनने की बात सामने आई थी.

     

     

    वहीं महाविकास अघाड़ी ने सीटों के बंटवारे पर अंतिम मुहर लगाने के लिए शाम ५ बजे तीनों दलों कांग्रेस, शिवसेना यूटीवी, एनसीपी शरदचंद्र पवार की बैठक बुलाई है. शिवसेना उद्धव गुट ने १७ प्रत्याशियों का ऐलान किया था. इनमें ३ सीटों पर कांग्रेस के दावेदार टिकट का इंतजार कर रहे थे. इस ऐलान से शरद पवार नाराज हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी के सबसे बड़े माफिया मुख्तार अंसारी की मौत ,यूपी में धारा-144 लागू
    Next Article मुख्‍तार की मौत पर स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने उठाए सवाल ”ये स्वाभाविक मौत नहीं’

    Related Posts

    दलमा में अवस्थित संरचनाओं और मांडू में हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित किया जाएः सरयू राय

    June 5, 2026

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    June 5, 2026

    भूमि को हरित बनाओ

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दलमा में अवस्थित संरचनाओं और मांडू में हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित किया जाएः सरयू राय

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    भूमि को हरित बनाओ

    पर्यावरण दिवस: धरती बचाने का संकल्प और हमारी जिम्मेदारी — सुल्तान अली

    दिल्ली अग्निकांड के बाद बोकारो में अलर्ट, होटलों की फायर सेफ्टी जांच के आदेश

    टाटा स्टील के सीईओ टी.वी. नरेंद्रन का पारिश्रमिक बढ़कर 20.66 करोड़ रुपये, कंपनी के बेहतर प्रदर्शन का मिला लाभ

    जमशेदपुर में ‘ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का सफल आयोजन

    विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में “ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट” का आयोजन

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.