Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकारी सिस्टम लकवाग्रस्त:सरयू राय
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सरकारी सिस्टम लकवाग्रस्त:सरयू राय

    Aman KumarBy Aman KumarJune 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरकारी सिस्टम लकवाग्रस्त:सरयू राय

    विधायक ने पश्चिमी विधानसभा का किया दौरा, अव्यवस्था देख बिफरे

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बुधवार को बारिश के दौरान पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया।

    उन्होंने पाया कि सोनारी के जहिरा बस्ती में करीब 150 घर जलमग्न हो गये हैं।  सरयू राय ने कहा कि बस्ती में जुस्को का नाला है जिसकी सफाई जुस्को ने नहीं किया है। इस वजह से नाला जाम हो गया और यह समस्या उत्पन्न हुई।

    सरयू राय ने जुस्को के अधिकारियों से बात कर इसे तत्काल साफ करने का निर्देश दिया है।

    सरयू राय ने कहा कि मानगो, नित्यानंद काॅलोनी और कालिका नगर का बड़ा नाला में बैकवाटर की समस्या उत्पन्न हो गयी है जिसके कारण पानी पीछे की ओर आकर बस्ती के घरों में चला जा रहा है।

    श्री राय ने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त को निर्देश दिया है कि जल निकासी के लिए आवश्यक कारवाई करें। हर बारिश में यहाँ के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसका स्थायी समाधान के लिए चुनाव के बाद ही मानगो नगर निगम को इसका प्रस्ताव विभाग को भेजने का निर्देश दिया था।

    श्री राय ने कहा है कि सरकार का सारा सिस्टम लकवाग्रस्त हो गया है। मंत्रालय से लेकर जिला स्तर तक कोई काम आगे बढ़ नहीं रहा है। मानगो के नित्यानंद काॅलोनी में जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए योजना बनाकर कर पांच महीना पहले ही विभाग में प्रशासनिक स्वीकृति के लिए भेजा गया था परंतु इसकी स्वीकृति नहीं मिली जिसका खामियाजा बस्तीवासियों को भुगतना पड़ रहा है। 15वें वित्त आयोग की राशि से क्रियान्वयन के लिए भी कई महत्वपूर्ण योजनाएं लंबित हैं। योजनाओं का क्रियान्वयन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली एचएलएमसी की बैठक से स्वीकृत होने के बाद ही होता है। बैठक कई महीनों से लंबित था।

    उन्होंने बताया कि इधर एचएलएमसी की बैठक 2 दिन पहले हुई परंतु बैठक में हुई स्वीकृति और निर्णय का पत्र प्राप्त होने में कितना समय निकल जाएगा पता नहीं।

    श्री राय ने कहा कि मानगो पेयजल परियोजना के संचालन की भी यही स्थिति है। इसमें सुधार के लिए सारा निर्णय प्रधान सचिव के स्तर पर आयोजित बैठक में हो जाता है और उसका आदेश भी दे दिया जा रहा है परंतु जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन नगण्य है। जबतक मंत्रलय स्तर पर इसपर ध्यान नहीं दिया जाता और त्वरित सुधार नहीं आती है तो आमजनों पर इसका नाकारात्मक असर पड़ेगा और सरकार के प्रति लोगों की घोर नाराजगी बनी रहेगी।

    सरकारी सिस्टम लकवाग्रस्त:सरयू राय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअनुग्रह बाबू के विचार को आत्मसात कर युवापीढ़ी सफल नागरिक बन सकता है: सरयू राय
    Next Article क्रीड़ा भारती और श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति मिल कर मनाएंगे योग दिवस

    Related Posts

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    May 3, 2026

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    May 3, 2026

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.