Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साकची गुरुद्वारा में रविवार को लगेगा सरकारी योजना लाभ एवं नेत्र जांच शिविर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    साकची गुरुद्वारा में रविवार को लगेगा सरकारी योजना लाभ एवं नेत्र जांच शिविर

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 10, 2024No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    साकची गुरुद्वारा में रविवार को लगेगा सरकारी योजना लाभ एवं नेत्र जांच शिविर
    साकची परिक्षेत्र की जनता को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने तथा योजनाओं का लाभ लेने के लिए साकची गुरुद्वारा परिसर में एक दिवसीय सरकारी योजना लाभ एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन रविवार को किया जा रहा है।

     

    गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची, पूर्णिमा नेत्रालय एवं गैर सरकारी संस्था विजय सेना के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित शिविर 11 अगस्त, रविवार को सुबह साढ़े दस से दोपहर तीन बजे तक लगा रहेगा।

     

     

    साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह ने बताया कि शिविर में राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वोटर कार्ड सुधार, आभा कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन एवं मंईयां सम्मान योजना जैसी सरकारी योजनाओं से सम्बंधित जानकारी और इन योजनाओं का लाभ लेने की सुविधा जैसी आवश्यक जानकारी विजय सेना के पदाधिकारियों द्वारा प्रदान की जाएगी।

     

    साथ ही साथ पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन भी किया जायेगा जिसमे शहर के जाने-माने नेत्र रोग विशेषज्ञ नेत्र जांच करेंगे। निशान सिंह ने साकची तथा आस-पास परिक्षेत्र की जनता से अपील की है कि जनहित में लगाए जा रहे इस शिविर का लाभ अवश्य उठायें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने वायनाड में भूस्खलन प्रभावित चूरलमाला का दौरा किया
    Next Article टेल्को के महानंद बस्ती में स्वास्थ्य केंद्र अटल मोहल्ला क्लीनिक में बिजली – पानी नहीं, मरीज परेशान।

    Related Posts

    छात्रों के मुद्दे पर भाजपा का विरोध मार्च, राहुल गांधी का पुतला दहन

    July 24, 2026

    नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

    July 24, 2026

    मौसीबाड़ी से श्रीमंदिर लौटे भगवान जगन्नाथ, बहुरी यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्रों के मुद्दे पर भाजपा का विरोध मार्च, राहुल गांधी का पुतला दहन

    नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

    मौसीबाड़ी से श्रीमंदिर लौटे भगवान जगन्नाथ, बहुरी यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    नीट पेपर लीक मामले को लेकर जमशेदपुर में छात्रों का प्रदर्शन, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    लोयोला में शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम आयोजित

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.