Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मणिपुर हिंसा पर चर्चा को सरकार भी तैयार, विपक्ष भी तैयार,  फिर भी हंगामा
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    मणिपुर हिंसा पर चर्चा को सरकार भी तैयार, विपक्ष भी तैयार,  फिर भी हंगामा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मणिपुर हिंसा पर चर्चा को सरकार भी तैयार, विपक्ष भी तैयार,  फिर भी हंगामा

    मणिपुर में जारी हिंसा के बीच कुकी समुदाय की महिलाओं से दरिंदग का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में गुस्से का माहौल है। इस मुद्दे पर चर्चा को लेकर मॉनसून सत्र के आज दूसरे दिन भी सदन की कार्यवाही ठीक से नहीं चल पाई। मणिपुर की स्थिति पर विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच, लोकसभा पहले दोपहर 12 बजे तक फिर सोमवार 24 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में भी विपक्षी सांसदों ने हंगामा और नारेबाजी की, जिसके चलते उच्च सदन की कार्यवाही दोपहर 2:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

     

     

     

    सरकार और विपक्ष के बीच क्या है पेंच?

    मणिपुर की स्थिति पर पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बोलने और फिर उसके बाद ही चर्चा की मांग पर अड़ा विपक्ष लगातार सदन में प्रदर्शन कर रहा है। शुक्रवार को भी इसी हंगामे के चलते संसद के निचले सदन लोकसभा को 24 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया। दरअसल, इस बार पेंच है कि सरकार और विपक्ष दोनों कह रहा है कि हम चर्चा चाहते हैं, बावजूद सदन की कार्यवाही नहीं चल पा रही है। यहां पर अब पेंच फंसा है कि किस नियम के तहत चर्चा होनी चाहिए?

     

     

     

    रूल 267 बनाम रूल 176 पर ठनी

    दरअसल, राज्यसभा में विपक्ष के पास नंबर है, तो वो चाहता है कि रूल 267 के तहत चर्चा हो। रूल 267 में चर्चा होती है, चर्चा के बाद जवाब होता है, जवाब के बाद चाहें तो वहां डिविजन हो सकता है। वोटिंग करने का प्रावधान होता है। हालांकि, सरकर चाहती है कि रूल 176 के तहत चर्चा हो। रूल 176 में आधे घंटे का समय होता है, जिस पर चर्चा होती है, फिर उस पर रिप्लाई होता है।

     

     

    विपक्ष का कहना है कि ये बहुत सेंसेटिव चीजें हैं, इसलिए सदन की कार्यवाही को स्थगति कर मणिपुर के मसले को उठाया जाए। उस पर डिस्कशन हो, तमाम राजनीतिक दलों को बोलने का मौका दिया जाए। उसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी इस पर जवाब दें। फिर उसके बाद अगर वोटिंग का प्रावधान है, तो वोटिंग हो।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी और शिवराज पर अटैक, ग्वालियर में प्रियंका गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम भी नहीं लिए
    Next Article राष्ट्रपति भवन पहुंचा सीमा हैदर का मामला

    Related Posts

    प्रतुल शाहदेव, मुख्य प्रवक्ता , (झारखंड बीजेपी)

    July 25, 2026

    सोनारी में ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी का नया आउटलेट शुरू, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं होंगी उपलब्ध

    July 25, 2026

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रतुल शाहदेव, मुख्य प्रवक्ता , (झारखंड बीजेपी)

    सोनारी में ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी का नया आउटलेट शुरू, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं होंगी उपलब्ध

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    श्रावणी मेले को लेकर देवघर मंदिर में तैयारियों का जायजा राज्य के मंत्री ने लिया।

    रामगढ़ 13.65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    झारखण्ड सरकार, छात्रों के मुद्दे पर विफल…., JPSC- JSSC परीक्षा में बड़े पैमाने पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़. – रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड

    परसुडीह थाना से 100 मीटर दूर होटल में चोरी, ताला तोड़ नकदी, गैस सिलेंडर और सामान ले उड़े चोर

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.