Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देवतुल्य श्रद्धालुओं से सेवा-भाव व शालिनता से आए पेशः उपायुक्त
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म

    देवतुल्य श्रद्धालुओं से सेवा-भाव व शालिनता से आए पेशः उपायुक्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 4, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    देवतुल्य श्रद्धालुओं से सेवा-भाव व शालिनता से आए पेशः उपायुक्त….

    मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा हेतु सीआरपीएफ व एनडीआरएफ के जवानों की प्रतिनियुक्तिःउपायुक्त

    महिला श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सुचना केन्द्रों के साथ स्वास्थ्य केन्द्रों में होगी सेनेटरी पैड की व्यवस्थाः उपायुक्त….

     उपायुक्त ने मेला क्षेत्र अंतर्गत स्वास्थ्य केन्द्रों में ब्रेस्ट फिडिंग कॉनर की सुविधा सुनिश्चित करने का दिया निर्देश….

    ■ मेला क्षेत्र अंतर्गत प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों की मोनेटरिंग एवं उपस्थिति दर्ज करने हेतु Kaizala एप्प का होगा उपयोग:- उपायुक्त….

    राजकीय श्रावणी मेला, 2023 के दौरान देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा को लेकर उपायुक्त श्री मंजुनाथ भंजत्री की अध्यक्षता में आज दिनांक 04.07.2023 को आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं के अलावा मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर किये गए कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने सीआरपीएफ की टीम, एनडीआरएफ टीम के साथ बैठक कर बाबा मंदिर, आस-पास के क्षेत्रों, भीड़-भाड़ वाले ईलाकों व शिवगंगा सरोवर में किए जाने वाले विभिन्न सुरक्षा बिंदुओ पर विस्तृत चर्चा करते हुए सीआरपीएफ व एनडीआरएफ की टीम को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ हीं उपायुक्त ने चिन्हित चार स्थलों यथा- शिवगंगा सरोवर, शिवराम झा चौक, बाबा मंदिर के अलावा एक भ्रमणशील टीम को रूट लाइन में एक्टिव रखने का निर्देश एनडीआरएफ के कमान्डेंट को दिया।

     

     

     

    इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए पार्वती मंदिर में भीड़ नियंत्रण व कतारबद्ध जलार्पण के अलावा सुरक्षा के दृष्टिकोण से क्यू कम्प्लेक्स इंट्री गेट, सस्कार मंडप, शीघ्र दर्शनम् गेट एवं अन्य इंट्री प्वाइंट पर मेटल डिटेक्टर गेट लगाए जाने संबधित बिन्दुओं पर चर्चा की गयी, ताकि इस दिशा में बेहतर कार्य किया जा सके। आगे उपायुक्त ने आगन्तुक श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए एनडीआरएफ व सीआरपीएफ की दोनों टीमों को आपसी समन्वय के साथ बाबा मंदिर प्रांगण, मंदिर के आसपास क्षेत्र, भीड़-भाड़ वाले ईलाके व शिवगंगा सरोवर में प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी प्रकार की आपदा स्थिति में लोगों का तुरंत बचाव किया जा सके। साथ हीं उपायुक्त ने सीआरपीएफ व एनडीआरएफ के अधिकारियों को मेला के दौरान प्रतिनियुक्त टीम के अलावा क्यूआरटी टीम बनाने का निर्देश दिया, ताकि आपात स्थिति में त्वरित निपटा जा सके। इसके अलावे उपायुक्त ने आगे कहा कि मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त सीआरपीएफ व एनडीआरएफ की टीम पूरे सेवा भाव एवं तत्परता के साथ कार्य करें, ताकि यहाँ आगन्तुक श्रद्धालुओं को सुरक्षा व्यवस्था के साथ हर संभव सुविधा मुहैया करायी जा सके। आगे बैठक के दौरान उपायुक्त ने मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, केन्द्रीय बल एवं पुलिस बल के जवानों को निदेशित किया कि बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं से सेवा-भाव व शालिनता से पेश आए, ताकि श्रद्धालु एक अच्छी अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें।

     

     

     

     

    बैठक के दौरान उपायुक्त श्री मंजुनाथ भंजत्री ने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर किये गए स्वास्थ्य इंतजामों की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य केन्द्रों, दवाई की उपलब्धता, मेला क्षेत्र में चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, एम्बूलेंस की उपलब्धता की वस्तुस्थिति से अवगत हुए। साथ हीं उन्होंने मेला क्षेत्र अंतर्गत स्वास्थ्य केन्द्रों में ब्रेस्ट फिडिंग कॉनर की सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया। वहीं महिला श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सुचना केन्द्रों के साथ स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क सेनेटरी पैड की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिया। इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त ने मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों की मॉनेटरिंग एवं अपनी उपस्थिति दर्ज करने से जुड़े Kaizala एप्प के नियमित उपयोग की स्थिति से अवगत हुए। साथ हीं सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सभी सीसीटीवी कैमरा एवं आईएमसीआर कंट्रोल रूम को 24 घंटे एक्टिव रखने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने श्रावणी मेला के दौरान आपसी समन्वय के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर एक्टिव रहने का निर्देश संबंधित अधिकारियों व दण्डाधिकारियों कोे दिया।

     

     

     

    इस दौरान उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त डॉ तारा चन्द, अपरसमाहर्त्ता श्री चन्द्र भूषण प्रसाद सिंह, सिविल सर्जन, डॉ युगल चौधरी, जिला नजारत उप समाहर्त्ता श्री परमेश्वर मुण्डा, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, गोपनीय प्रभारी श्री विवेक मेहता, जिला अपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री राजीव कुमार, सीआरपीएफ व एनडीआरएफ के कमान्डेंट, अग्नि शमन पदाधिकारी श्री गोपाल यादव, डीसी सैल के प्रतिनियुक्त अधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुलिस ने कारतूस के साथ एक को  किया गिरफतार
    Next Article सावित्री देवी मारवाड़ी कन्या विद्यालय में नवनिर्मित भवन का हुआ द्घाटन

    Related Posts

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    June 8, 2026

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.