Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा स्टील के ग्लोबल सीईओ सह प्रबंध निदेशक टी.वी. नरेन्द्रन का मंगलवार 6 फरवरी को चैम्बर भवन में व्यवसायी उद्यमी के साथ होगा सीधा संवाद
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    टाटा स्टील के ग्लोबल सीईओ सह प्रबंध निदेशक टी.वी. नरेन्द्रन का मंगलवार 6 फरवरी को चैम्बर भवन में व्यवसायी उद्यमी के साथ होगा सीधा संवाद

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    टाटा स्टील के ग्लोबल सीईओ सह प्रबंध निदेशक टी.वी. नरेन्द्रन का मंगलवार 6 फरवरी को चैम्बर भवन में व्यवसायी उद्यमी के साथ होगा सीधा संवाद

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सभागार में टाटा स्टील के ग्लोबल सीईओ सह प्रबंध निदेशक टी.वी. नरेन्द्रन एवं उपाध्यक्ष, कॉर्पोरेट सविर्सेज चाणक्य चौधरी चैम्बर भवन, बिष्टुपुर में मंगलवार, दिनांक 6 फरवरी, 2024 को संध्या 4.45 बजे पधारकर व्यवसायी एवं उद्यमियों को संबोधित करेंगे तथा औद्योगिक विकास एवं जमशेदपुर के विकास के साथ अन्य नागरिक सुविधाओं पर चर्चा करेंगे। यह जानकारी अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने संयुक्त रूप से दी।

     

    अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने जानकारी दी कि टाटा स्टील के ग्लोबल सीईओ सह प्रबंध निदेशक टी.वी. नरेन्द्रन का टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक एवं ग्लोबल सीईओ के पदभार ग्रहण करने के बाद से यह दूसरी बार है कि उन्होंने चैम्बर सदस्यों, व्यवसायी उद्यमियों के साथ रूबरू होकर औद्योगिक विकास, स्थानीय व्यापार एवं उद्योगों की प्रगति में टाटा स्टील का भविष्य में योगदान पर अपनी बातें रखेंगे। साथ ही जमशेदपुर शहर के सौंदर्यीकरण, तथा यहां के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार हेतु टाटा स्टील द्वारा किये जा रहे कार्यों पर चर्चा करेंगे। अध्यक्ष ने कहा कि अब टाटा स्टील, टाटा मोटर्स जैसे टाटा घराने की बड़ी कंपनियों के उच्चस्थ अधिकारी चैम्बर पधार कर व्यवसायी उद्यमियों के साथ सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को दूर करने हेतु कदम उठाने का आश्वासन देकर उसपर त्वरित कार्य कर रहे हैं। यह सीधा संवाद हाल के वर्षों में टाटा घराने का चैम्बर के प्रति दृष्टिकोण में आये विश्वास भरे साकारात्मक दृष्टिकोण को दर्शाता है और यह चैम्बर के प्रति बड़ी कंपनियों का साकारात्मक दृष्टिकोण चैम्बर में हुये व्यापक बदलाव और इसकी प्रतिष्ठा एवं गरिमा की नई ऊँचाईयों पर पहुंचने का द्योतक है।

     

     

    सिंहभूम चैम्बर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, चैम्बर उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, विनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार रिंगसिया ने सभी सदस्यों, पूर्व अध्यक्षगणों तथा सभी व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे इस बहुपयोगी बैठक में ससमय उपस्थित होकर इससे लाभान्वित हों।

    चैम्बर पदाधिकारियों ने चैम्बर सदस्यों से अपील की है कि वे इस बहुमूल्य सीधा संवाद कार्यक्रम में संध्या 4.30 बजे तक अपने स्थान ग्रहण कर लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएनटीटीएफ के 4 छात्रों का फैनुक में चयन,05 लाख के पैकेज पर लॉक
    Next Article राहुल गांधी की न्याय यात्रा पहुंची दुमका ,कोठिया में जनसभा को संबोधित कर कहा” भारत में हर लोगों के साथ अन्याय हुआ है”

    Related Posts

    बालू के उठाव पर एनजीटी की रोक तो यूसील में कैसे हो रही ओवरलोड वाहन से बालू की सप्लाई

    May 16, 2025

    समय के साथ नई परिभाषा गढ़ रहे भारत-रूस संबंध

    May 16, 2025

    आईएएस अधिकारी: ड्यूटी या डिजिटल स्टारडम? “प्रशासन से पॉपुलैरिटी तक: आईएएस अधिकारियों का डिजिटल सफर”

    May 16, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बालू के उठाव पर एनजीटी की रोक तो यूसील में कैसे हो रही ओवरलोड वाहन से बालू की सप्लाई

    समय के साथ नई परिभाषा गढ़ रहे भारत-रूस संबंध

    आईएएस अधिकारी: ड्यूटी या डिजिटल स्टारडम? “प्रशासन से पॉपुलैरिटी तक: आईएएस अधिकारियों का डिजिटल सफर”

    अरुणाचली चाल है पाक के हक में चीन की बौखलाहट

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    ससुराल में ननद के साथ विवाद मायके पहुंची शाहीन परवीन ने की आत्महत्या का प्रयास

    चाकुलिया में मूर्ति अनावरण कर राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा शहीद चानकु महतो की जीवनी से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी

    मुखिया कान्हु मुर्मू ने किशोरी व महिलाओं को जागरूक करने का उठाया बीड़ा

    मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान राशि की रिकवरी किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई

    रोलाडीह हाई स्कूल में 6 कमरों का बनेगा भवन, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने किया भूमि पूजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.