जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में अभ्यास बालिका मध्य विद्यालय प्रथम
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।जिला स्तरीय निबंध,भाषण एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता के अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। जिला शिक्षक एवं प्रशिक्षण संस्थान(डायट) में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य सह डीईओ कैलाश मिश्रा एवं उपस्थित अतिथियों ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य कैलाश मिश्रा ने जिले भर से आए विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। निबंध प्रतियोगिता हेतु निर्णायक के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ मीनाक्षी कर्ण एवं सुस्मिता मिश्रा, भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप पूर्व प्राध्यापक, डी बी एम एस कालेज ऑफ़ एजुकेशन से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अरुण सज्जन एवं रम्भा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सुमनलता, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में शहर के जानi मानी आर्टिस्ट पिरामल कंपनी से संध्या कुमारी। डी बी एम एस कॉलेज से आर्ट की प्राध्यापक अनीता साहू एवं शेन इंटरनेशनल स्कूल से प्रवीर शा उपस्थित थे। निबंध प्रतियोगिता के आयोजन में नोडल के रूप में सीआरपी रोशन कुमारी एवं संकाय सदस्य अनुभा सिंह, भाषण प्रतियोगिता में बीआरपी रेखा महतो एवं संकाय सदस्य आर लक्ष्मण राव, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में नोडल के रूप में बीआरपी मनोज महतो एवं संकाय सदस्य सीमा कुमारी उपस्थित थे। इसमें निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अभ्यास बालिका मध्य विद्यालय गम्हरिया की पल्लवी कुमारी, द्वितीय कुकड़ू की प्रीति महतो एवं तृतीय पीएम केजीबीवी गम्हरिया की इच्छा महतो को प्राप्त हुआ I भाषण में प्रथम स्थान केजीबीवीसीएम, सरायकेला की आभा महतो, द्वितीय स्थान पीएम केजीबीवी निमाड़ी की नेहा सिंह और तृतीय स्थान आदर्श मध्य विद्यालय खरसावां के अमित नापित को प्राप्त हुआ। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जेबीएवी कुकड़ू की राखी शुक्ला, द्वितीय स्थान मॉडल स्कूल सरायकेला के अमृत हांसदा एवं तृतीय स्थान उत्क्रमित उच्च विद्यालय कल्याणपुर की शालिनी दास को प्राप्त हुआ I सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में संस्थान के संकाय सदस्य पंकज कुमार, आर लक्ष्मण राव, डॉ मनीला कुमारी, अनुभा सिंह, सीमा कुमारी, प्रभात कुमार मांझी, राजकिशोर कुम्भकार, दशरथ महतो, राजकिशोर महतो, जवाहर राम उपस्थित थे।

