Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गिरिडीह सिर्फ हाथ के दर्द का इलाज कराने गया युवक, इंजेक्शन के बाद मौत! क्लिनिक में फूटा गुस्सा, डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही के आरोप
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    गिरिडीह सिर्फ हाथ के दर्द का इलाज कराने गया युवक, इंजेक्शन के बाद मौत! क्लिनिक में फूटा गुस्सा, डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही के आरोप

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गिरिडीह सिर्फ हाथ के दर्द का इलाज कराने गया युवक, इंजेक्शन के बाद मौत! क्लिनिक में फूटा गुस्सा, डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही के आरोप

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    बक्सीडीह स्थित एनके सिन्हा क्लिनिक में इलाज के दौरान गई जान, परिजनों का आरोप– अवैध तरीके से चल रहा क्लिनिक,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू

    गिरिडीह: पचम्बा थाना क्षेत्र के संख्या-28 निवासी राज कुमार पासवान की नगर थाना क्षेत्र के बक्सीडीह स्थित एनके सिन्हा क्लिनिक में इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद क्लिनिक परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के साथ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
    परिजनों के अनुसार राज कुमार पासवान को केवल हाथ में दर्द की शिकायत थी। इसी समस्या के इलाज के लिए उन्हें क्लिनिक ले जाया गया था। आरोप है कि डॉक्टर ने जांच के बाद दवा और एक इंजेक्शन दिया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों का कहना है कि क्लिनिक में मौजूद चिकित्सक और कर्मी उन्हें संभाल नहीं सके और इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।
    मौत की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने क्लिनिक में हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि मामूली दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे युवक की मौत आखिर कैसे हो गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि डॉक्टर एनके सिन्हा द्वारा क्लिनिक का संचालन नियमों के विरुद्ध किया जा रहा है और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
    सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    फिलहाल युवक की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा कि मौत किसी चिकित्सीय जटिलता, दवा की प्रतिक्रिया या किसी अन्य कारण से हुई। वहीं, परिजनों द्वारा लगाए गए लापरवाही और अवैध संचालन के आरोपों की भी पुलिस जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में एसआईआर अभियान ने पकड़ी रफ्तार, बीएलओ घर-घर जाकर भरवा रहे एन्यूमरेशन फॉर्म
    Next Article हनफिया स्कूल में बीएलओ-बीएलओ-2 की बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर डोर-टू-डोर सर्वे के निर्देश

    Related Posts

    मौनी बाबा मंदिर आश्रम में आग, स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा

    August 22, 2026

    छात्रों के भविष्य पर राजनीति बंद करे भाजपा : विक्टर सोरेन

    August 22, 2026

    बारीडीह पार्क महिला समिति ने मनाया सावन महोत्सव

    August 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मौनी बाबा मंदिर आश्रम में आग, स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा

    छात्रों के भविष्य पर राजनीति बंद करे भाजपा : विक्टर सोरेन

    बारीडीह पार्क महिला समिति ने मनाया सावन महोत्सव

    चौथी सोमवारी 5001 महिलाएं करेंगी बाबा लिंगेश्वरनाथ का जलाभिषेक

    झारखंड की विलुप्त होती लोककलाओं के संरक्षण पर दो दिवसीय कार्यशाला

    यशोदा हॉस्पिटल्स ने झारखंड में बढ़ाई स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच, रोबोटिक सर्जरी की खूबियां बताईं

    यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद ने झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को मजबूत किया; उन्नत गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जरी पर जोर

    घाटशिला में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: गांजा-ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

    विज्ञापन के दबाव में पत्रकारिता का संकट: सच बेचने की मजबूरी

    भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा: राष्ट्रीय संप्रभुता और सिलीगुड़ी गलियारे की चुनौतियाँ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.