Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिमी घोड़ाबंधा पंचायत : वार्ड सदस्यों रहें अनुपस्थित, उप-मुखिया के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव निरस्त
    Breaking News झारखंड राजनीति

    पश्चिमी घोड़ाबंधा पंचायत : वार्ड सदस्यों रहें अनुपस्थित, उप-मुखिया के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव निरस्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 6, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पश्चिमी घोड़ाबंधा पंचायत : वार्ड सदस्यों रहें अनुपस्थित, उप-मुखिया के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव निरस्त

    पश्चिमी घोड़ाबंधा पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार और शौचालय घोटाले के विरुद्ध आंदोलन कर रहे उप-मुखिया रविशंकर पांडेय के विरुद्ध वार्ड सदस्यों द्वारा लाये गए अविश्वास प्रस्ताव निरस्त हो गया। रविशंकर पांडेय का उप-मुखिया पद पूर्व की तरह ही बहाल रहेगा। शौचालय घोटाले और एलईडी लाईट ग़बन मामले में भ्रष्टाचार के खिलाफ़ आंदोलन करने पर कुछ वार्ड सदस्यों द्वारा उप-मुखिया के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। इस संदर्भ में पीठासीन पदाधिकारी ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान के लिए 06 मार्च का तिथि निर्धारित किया था। इस निर्णय के आलोक में सभी वार्ड सदस्यों को उपस्थित रहने का निर्देश था। नोटिस मिलने के बावजूद बारह में से छह वार्ड सदस्य अनुपस्थित रहें। वहीं वार्ड सदस्यों को मतदान के लिए 01 बजे पश्चिम घोड़ाबंधा पंचायत भवन में उपस्थित होना था। दोपहर डेढ़ बजे तक केवल छह वार्ड सदस्य हाज़िर रहें जिसमें उप-मुखिया भी शामिल थे जिनके विरुद्ध यह प्रस्ताव लाया गया था। दोपहर दो बजे तक मतदान स्थल में इंतेज़ार करने के पश्चात पीठासीन पदाधिकारी प्रखंड के बीसीओ रास बिहारी चौबे ने मतदान प्रस्ताव पर निर्णय देते हुए इसे निरस्त कर दिया। उन्होंने इसके लिए पंचायती राज अधिनियम को आधार बनाया जिसके तहत मतदान के लिए 3/4 (तीन-चौथाई) सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है। पंचायत में बारह सदस्य होने के बावजूद मतदान के लिए केवल छः वार्ड सदस्य ही हाज़िर हुए। इस नियम को आधार बनाते हुए पीठासीन पदाधिकारी ने उप-मुखिया रविशंकर पांडेय के ख़िलाफ़ अविश्वास-प्रस्ताव को निरस्त कर दिया। नियम के तहत अब एक वर्ष वार्ड सदस्यों द्वारा उप-मुखिया के ख़िलाफ़ अविश्वास-प्रस्ताव नहीं लाया जा सकेगा। पीठासीन पदाधिकारी के इस निर्णय के बाद रविशंकर पांडेय ने ख़ुशी ज़ाहिर किया। उन्हें पीठासीन पदाधिकारी रासबिहारी चौबे एवं उपस्थित वार्ड सदस्यों ने बधाई दिया। मौके पर रविशंकर पांडेय ने सत्यमेव जयते का नारा दुहराते हुए कहा कि पुनः सत्य की जीत हुई। कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों द्वारा मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए यह अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। उन्होंने कहा कि विरोधियों ने वार्ड सदस्यों का वोट हासिल करने के लिए धन-बल का भी प्रयास किया। इसके बावजूद परिणाम उनके पक्ष में रहा। रविशंकर पांडेय ने कहा कि शौचालय घोटाले , एलईडी एवं सोलर लाईट घोटालों में लिप्त पंचायत प्रतिनिधियों पर कार्यवाई होने तक उनका भ्रष्टाचार विरोधी अभियान ज़ारी रहेगा। मतदान स्थल के बाहर पंचायत समिति सदस्य संजय मणि त्रिपाठी, भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद, कमल क्लब के अध्यक्ष पंकज मिश्रा, प्रखंड स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग की अध्यक्ष आशा बाला गोराई, अनुपम सिंह, मनीष तिवारी समेत अन्य लोगों ने भी रविशंकर पांडेय को बधाई दिया।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
    Next Article स्वच्छता का ढोंग कर शहर को बदनाम कर रहे जेएनएसी अधिकारी :– आजसू प्रवक्ता

    Related Posts

    मोहम्मद यूनुस के इस्तीफ़े की अटकलों के बीच बांग्लादेश में लोकतंत्र की नई परीक्षा

    May 25, 2025

    भर्ती में समानता की वापसी: सामाजिक-आर्थिक बोनस अंकों पर हाईकोर्ट की सख्ती

    May 25, 2025

    भारतीय राष्ट्रवाद को नई आँखों से देखिए!

    May 25, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मोहम्मद यूनुस के इस्तीफ़े की अटकलों के बीच बांग्लादेश में लोकतंत्र की नई परीक्षा

    भर्ती में समानता की वापसी: सामाजिक-आर्थिक बोनस अंकों पर हाईकोर्ट की सख्ती

    भारतीय राष्ट्रवाद को नई आँखों से देखिए!

    रबीन्द्रनाथ महतो – एक जननेता से संवाद का अनुभव

    मोहम्मद यूनुस के इस्तीफ़े की अटकलों के बीच बांग्लादेश में लोकतंत्र की नई परीक्षा

    भारतीय राष्ट्रवाद को नई आँखों से देखिए! राजा सिर्फ राज्य बनाते हैं,ऋषियों के सांस्कृतिक अवदान से बनता है राष्ट्र

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हांसी जिला इकाई का हुआ गठन सैकड़ो पत्रकारों ने ली संघ की सदस्यता

    अंसार खान जवाहर नगर रोड नंबर 13 ए के बस्ती वासियों के बीच पहुंचे

    आरडी रबर कंपनी में मजदूरों के समर्थन में पहुंचे पूर्व विधायक अरविंद सिंह, कंपनी पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.