गायत्री परिवार का रक्तदान शिविर 29 जून को
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। गायत्री परिवार नवयुगदल युवा प्रकोष्ठ द्वारा शहर क़े कदमा, मानगो, भुइयाडीह, बाबुडीह, बारीडीह, बिरसानगर इत्यादि क्षेत्र में बिभिन्न सामाजिक संस्थाओं क़े सदस्यों क़े साथ बैठक कर दिनांक 29 जून को होने वाले 60 वें रक्तदान शिविर में भाग लेने हेतु आग्रह किया गया। ज्ञात हो की गायत्री परिवार नवयुगदल युवा प्रकोष्ठ एवं प्रज्ञा महिला मण्डल द्वारा 29 जून को ब्लड बैंक जमशेदपुर में प्रातः 9 00 बजे से संध्या 4 00 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

आज बिभिन्न क्षेत्रों में भगवान जग्गरनाथ जी क़े निकलने वाले रथ यात्रा में भी गायत्री परिवार के कार्यकर्त्ता सम्मिलित हो कर रक्तदान महायज्ञ में अपनी आहुति देने क़े लिए युवा शक्ति का आवहान करेंगे। इस अवसर पर युवा शक्ति का आवहान है की आप अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा हेतु अपने कदम को आगे बढाएँ।

