Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गौतम अडानी ने फिर लगाई छलांग, टॉप 20 अमीरों की सूची में हुई वापसी, 17वें स्थान पर पहुंचे
    Breaking News Headlines

    गौतम अडानी ने फिर लगाई छलांग, टॉप 20 अमीरों की सूची में हुई वापसी, 17वें स्थान पर पहुंचे

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने अडानी समूह को हिला कर रख दिया। अडानी समूह का मार्केट कैप तो गिरा ही खुद गौतम अडानी की संपत्ति भी आधी रह गई। 10 दिनों से अडानी समूह में जारी ये तूफान जारी है। हालांकि अगर गौर से देखें तो गौतम अडानी कमबैक कर रहे हैं। गौतम अडानी फोर्ब्स बिलेनियर्स की लिस्ट में कमबैक कर रहे हैं। अमीरों की लिस्ट में गौतम अडानी जो 58 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ अमीरों की लिस्ट में 22वें नंबर पर पहुंच गए थे, वो अब धीरे-धीरे कमबैक कर रहे हैं। मौजूदा वक्त में उन्होंने पांच रैंकों की छलांग लगाई है। फॉर्ब्स की लिस्ट में गौतम अडानी 17वें नंबर पर पहुंच गए है। उनकी लिस्ट में गौतम अडानी अब जिम वॉलटन से ऊपर पहुंच गए है। उनकी कुल संपत्ति 61.9 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

    हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के कारण गौतम अडानी की संपत्ति लगातार गिर रही थी। हालांकि हफ्ते के खत्म होते-होते इसमें सुधार हुआ। 58 अरब डॉलर के नेटवर्थ पर पहुंच चुके अडानी की संपत्ति में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर्स लिस्ट के मुताबिक उनकी निजी संपत्ति अब 61.9अरब डॉलर पर पहुंच गई है। 10 दिनों में अडानी का पूरा साम्राज्य हिल गया। जो कभी 127 अरब डॉलर की सपंत्ति के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स थे, वो सीधे 61 अरब डॉलर पर पहुंच गए।

    गौतम अडानी के दौलत में गिरावट का ग्राफ देखें तो 10 दिनों में उनकी संपत्ति आधी रह गई। 24 जनवरी को उनका नेटवर्थ 127 अरब डॉलर थी। 25 जनवरी को वो गिरकर 120 अरब डॉलर पर पहुंच गई। 26 जनवरी को वो भी ये 120 अरब डॉलर पर स्थिर रही। 27 जनवरी को अडानी का एफपीओ जारी हुआ था, उस दिन उनका नेटवर्थ गिरकर 98.1 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं अमीरों की लिस्ट में वो सांतवे नंबर पर पहुंच गए। इसके अगले दिन उनकी स्थिति बरकरार रही। अगले दिन 30 नजवरी को उनका नेटवर्थ और गिरा और ये 88.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया। अगले दिन मामूली तेजी आई और ये 89.1 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 1 फरवरी को स्थति और बिगड़ गई। गौतम अडानी की निजी संपत्ति में उनकी संपत्ति 89.1 अरब डॉलर से गिरकर 74.7 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसके साथ ही वो अमीरों की लिस्ट में 15वें नंबर पर पहुंच गए। वहीं अगले दिन 2 फरवरी को उनकी निजी संपत्ति 64.2 अरब डॉलर पर पहुंच गई। इस लिस्ट के साथ ही वो अमीरों की लिस्ट में और नीचे खिसकर 16वें नंबर पर पहुंच गए। 3 फरवरी को उनका नेटवर्थ 58 अरब डॉलर पर पहुंच गया और वो अमीरों की लिस्ट में 22वें नंबर पर पहुंच गए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनीलामी के लिए 409 खिलाड़ियों की लिस्ट घोषित
    Next Article भारत यात्रा में निकले मध्यप्रदेश के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के शिक्षक जो 598 दिन पूरा करते हुए जमशेदपुर पहुंचे

    Related Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    May 10, 2025

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    May 10, 2025

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    मीडिया प्रभारी बनी शशि आचार्य रिंकू सिंह संगठन सचिव

    तीन दिन में ही घुटनों पर आया पाकिस्तान

    जामताड़ा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार चल रही पुलिस की कारवाई में एक बडी सफलता मिली है

    प्रयास कार्यक्रम के तहत अभिभावकों तथा ग्रामीणों के साथ शिक्षकों ने की संवाद, नियमित विद्यालय भेजने के लिए किया प्रेरित

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    व्यवहार न्यायालय, जामताड़ा परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, विभिन्न वादों का हुआ निपटारा

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर आज उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आउटडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.