Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गढ़वा : नव प्राथमिक विद्यालय ढबरिया के प्रांगण में बसपा की सेक्टर समीक्षा हेतु बैठक
    Breaking News झारखंड राजनीति

    गढ़वा : नव प्राथमिक विद्यालय ढबरिया के प्रांगण में बसपा की सेक्टर समीक्षा हेतु बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    संवाददाता- विवेक चौबे

    गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत नव प्राथमिक विद्यालय ढबरिया के प्रांगण में रविवार को बसपा की सेक्टर समीक्षा हेतु एक विशेष बैठक की गई।

    यह बैठक मुख्य अतिथि बसपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के भावी विधायक प्रत्याशी राजन मेहता की उपस्थिति में हुई।

    वहीं बैठक की अध्यक्षता बसपा प्रखण्ड अध्यक्ष श्रवण पासवान ने की।

    बता दें कि बैठक से पूर्व गौतम बुद्ध व संविधान निर्माता बाबा भीम राव अम्बेडकर की संयुक्त तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई।

     

     

    वहीं बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता ने कहा कि राज्य के सभी प्रखंडों में सेक्टर की समीक्षा होगी। उन्होंने कहा कि बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी बहन मायावती को देश के प्रधानमंत्री बनाने के लिए हमलोग सपना देख रहे हैं। सभी कार्यकर्ता बसपा के सम्बंध में जन-जन तक पहुंचकर विशेषता को बताएं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी महापुरुषों के विचार धारा पर चलती है। उन्होंने कहा कि प्रखण्ड में भ्रष्टाचार व्याप्त है। मोटेशन, राशन, राशन कार्ड, आवास, पेंशन सहित सभी सरकारी लाभ बिना रिश्वत के नहीं हो रहा है। वहीं किसान बड़ी मेहनत से अपनी खेतों में फसल उगाने का प्रयास कर रहे हैं।

     

     

    जबकि नीलगायों द्वारा फसलों को नष्ट कर दिया जा रहा है। इन सभी समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए बसपा आंदोलन करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत कर जनप्रतिनिधि जाते हैं, लेकिन जनसमस्याओं पर कोई ध्यान नहीं देता। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सड़क की स्थिति बदहाल है। हालांकि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में नेतागण चार-चार बार विधायक व मंत्री रह चुके हैं। फिर भी क्षेत्र में समस्यायों का अम्बार है। केवल उन्हें ध्यान है कि हमारी सम्पति कैसे बढ़े। चुनाव का समय नजदीक है तो अब समाजसेवियों की संख्या यूं ही बढ़ेगी। नेतागण अपनी झूठी कथा सुनाएंगे और चुनाव समाप्त होते ही फिर कोई नजर नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी गरीब-गुरबा, दलित, शोषित, पिछड़े आदि के लिए हमेशा लड़ाई लड़ती है। यह पार्टी कैसे मजबूत हो, यह सभी कार्यकर्ताओं को पूर्ण रूप से ध्यान देते हुए अत्यधिक परिश्रम करना होगा। उन्होंने प्रखण्ड अध्यक्ष श्रवण पासवान को अक्टूबर महीने तक बूथ कमिटी का विस्तार करने पर भी ध्यान देने के लिए निर्देश दिया।

     

     

     

    जबकी बसपा प्रखण्ड अध्यक्ष श्रवण पासवान ने क्षेत्र वासियों को संबोधित करते हुए कहा की अपनी पार्टी को चुनाव जीतने के मौका अवश्य देना चाहिए। क्षेत्र वासियों की सभी समस्याओं व कष्टों पर यह पार्टी अवश्य ही खरा उतरेगी। बसपा के सभी कार्यकर्ता अपने मित्रों, रिश्तेदारों, परिचितों आदि को जानकारी दें कि यह पार्टी किसी विशेष जाती या धर्म से मतलब नहीं रखती है। समान्य जाती के लोग भी गरीब हैं, उन्हें भी बसपा में लाएं। सबका विकास अवश्य ही होगा।

     

     

    वहीं जिला महासचिव सुनेश्वर राम ने कार्यक्रम का संचालन किया।

    बैठक में प्रखण्ड सचिव बसंत राम, उप सचिव सुदर्शन राम, महासचिव रविरंजन मेहता, राणाडीह पंचायत के पूर्व मुखिया कृष्णा दास, गुप्तेश्वर नाथ मेहता, नागेंद्र प्रसाद मेहता, दामोदर मेहता, मंदीप राम, रघुवीर चौधरी, राजेन्द्र राम, शिवकुमार चंद्रवंशी, सोशिल कुमार, परशु राम, कलाम अंसारी, शंकर प्रसाद मेहता, बसंत कुमार पासवान, नसी अंसारी, संजय मेहता, प्रभात कुमार, अमित कुमार, अनिल कुमार मेहता, बब्लू मेहता, अशोक यादव सहित सैकड़ों सदस्य व कार्यकर्ता शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleग्रन्थी को दी गयी भावभीनी विदाई, डॉ स्वर्ण किये गये सम्मानित
    Next Article रक्तदान करने की अपील : धीरज मिश्रा

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.