Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूरे देश में भाजपा के खिलाफ आक्रमक हुई कांग्रेस
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    पूरे देश में भाजपा के खिलाफ आक्रमक हुई कांग्रेस

    News DeskBy News DeskJuly 9, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूरे देश में एक साथ भाजपा के खिलाफ कांग्रेसी आक्रमक हो गए है कांग्रेस ने आतंकवाद के मुद्दे पर भाजपा पर हमला बोला है 22 शहर, 22 प्रेस कांफ्रेंस; आक्रमक हुई कांग्रेस, आतंकियों के साथ भाजपा नेताओं की तस्वीरों पर BJP को घेरा कांग्रेस का आरोप है कि उदयपुर में एक दर्जी की जघन्य हत्या के दो आरोपियों में से एक भाजपा का सदस्य है और जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार एक आतंकवादी का संबंध भी भाजपा से है।आतंकियों के साथ भाजपा नेताओं की तस्वीरों पर BJP को घेरा कांग्रेस का आरोप है कि उदयपुर में एक दर्जी की जघन्य हत्या के दो आरोपियों में से एक भाजपा का सदस्य है और जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार एक आतंकवादी का संबंध भी भाजपा से है।

    आतंकवाद के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी को घेरने के लिए शनिवार को देश के 22 शहरों में कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। अलका लांबा झारखंड में तो रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भाजपा पर जबरदस्त हमला बोला। पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आतंकवाद पर कभी राजनीति नहीं होने देगी लेकिन जब सत्तारूढ़ दल के तार सरेआम आतंकवादियों से दिखें तो ऐसे में हमारा दायित्व बनता है कि कुछ तथ्य हम सामने रखें। पवन खेड़ा ने उदयपुर की घटना का जिक्र किया है और कहा कि कन्हैयालाल की हत्या के मामले में शामिल आतंकवादी रियाज अटारी ने नवंबर, 2019 में भाजपा की सदस्यता ली थी।
    कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि यह आतंकवादी रियाज अटारी राजस्थान भाजपा के कद्दावर नेता गुलाब चंद कटारिया के दामाद की फैक्ट्री में काम भी करता था। पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि अटारी भाजपा का सक्रिय सदस्य है। खेड़ा ने कहा, “जम्मू-कश्मीर में पिछले सप्ताह ग्रामीणों ने दो आतंकवादी पकड़े, ये आतंकवादी अमरनाथ यात्रा पर हमला करने की साजिश रच रहे थे। उनमें से एक का नाम तालिब हुसैन शाह है, जिसकी अमित शाह के साथ फोटो है।”
    पवन खेड़ा ने सवाल किया, “देश के गृह मंत्री, कमरे में 20 लोग, साथ में फोटो खिंचा रहे हैं, ये तथ्य डराने वाला है। अगर गृह मंत्री को यह पता नहीं है कि 20 लोगों में एक दुर्दांत आतंकवादी है तो यह एक बड़ी विफलता है और इंटेलिजेंस फेल्योर की श्रेणी में आएगा। अगर पता है और फिर भी वह (अमित शाह) उसके साथ मौजूद हैं तो यह क्यों हुआ?” कांग्रेस नेता ने कहा कि तालिब हुसैन शाह भाजपा का पदाधिकारी भी निकला। उन्होंने कहा कि वह जम्मू क्षेत्र के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की आईटी सेल का इंचार्ज निकला।
    भाजपा पर हमला बोलते हुए पवन खेड़ा ने कहा, “हैरानी की बात है कि नूपुर शर्मा भी भाजपा की और रियाज अटारी भी भाजपा का। भाजपा आतंकवाद के मामले में आत्मनिर्भर हो चुकी है।” भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि ये लोग इधर से नूपुर शर्मा के कुछ कहलवाएंगे और उधर से रियाज अटारी से कुछ करवा देंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआर्थिक तंगी की आग में झुलसी श्रीलंका
    Next Article जनता दरबार में 2 मामले का किया गया निष्पादन

    Related Posts

    काशीडीह में विसर्जन जुलूस के दौरान खूनी झड़प, चापड़ हमले में तीन युवक घायल

    September 21, 2026

    जनविश्वास का क्षरण: लोकतांत्रिक जवाबदेही पर गहराता संकट

    September 21, 2026

    असम की विशिष्ट साहित्यकार एवं उपन्यासकार मनीषा शर्मा को दिल्ली में विशेष राष्ट्रीय सम्मान

    September 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    काशीडीह में विसर्जन जुलूस के दौरान खूनी झड़प, चापड़ हमले में तीन युवक घायल

    जनविश्वास का क्षरण: लोकतांत्रिक जवाबदेही पर गहराता संकट

    असम की विशिष्ट साहित्यकार एवं उपन्यासकार मनीषा शर्मा को दिल्ली में विशेष राष्ट्रीय सम्मान

    छात्रों की आवाज को सियासत से आगे सुनने की जरूरत

    अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस-21 सितम्बर, 2026

    रिश्ता दूरी से नहीं, याद से चलता है

    वाडिया की बेटियों की नई राह: देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई का सहारा

    विश्व स्वच्छता दिवस पर नागाधाम में पौधारोपण: सरोज कुमार का पर्यावरण संरक्षण संदेश

    देसरी में रेलवे मांगों को लेकर भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, अनशनकारियों की बिगड़ी सेहत

    शिक्षक संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें : प्रशांत किशोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.