Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दारोगा की वर्दी फाड़ने के आरोपी भाजपा नेता समेत चार लोग गिरफ्तार
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    दारोगा की वर्दी फाड़ने के आरोपी भाजपा नेता समेत चार लोग गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दारोगा की वर्दी फाड़ने के आरोपी भाजपा नेता समेत चार लोग गिरफ्तार

    मथुरा :  उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस ने दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना पर पहुंचे दारोगा से मारपीट करने और उसकी वर्दी फाड़ने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

    घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें आरोपी भाजपा नेता दारोगा का कॉलर पकड़कर उसके साथ अभद्रता करता दिख रहा है।

     

     

    अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अरविंद कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह घटना मंगलवार देर रात की है। पुलिस को हाईवे थाना क्षेत्र के बालाजीपुरम चौराहे पर दो पक्षों के झगड़ा होने की सूचना मिली थी। इस पर एक दारोगा और सिपाही को मौके पर भेजा गया था।

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि बालाजीपुरम वार्ड की पार्षद के पति दिनेश कुमार की मोटरसाइकिल से नीरज नामक व्यक्ति की कार टकरा गई थी। इसे लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते पथराव होने लगा।

    उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मिलने पर दारोगा चेतन भारद्वाज और सिपाही मौके पर पहुंचे। बीच—बचाव की कोशिश पर पार्षद के पति भाजपा नेता दिनेश और उसके साथियों ने दारोगा से अभद्रता शुरू कर दी और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि दारोगा की वर्दी भी फाड़ दी गयी।

     

     

    सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे और भाजपा नेता दिनेश और उसके तीन साथियों को हिरासत में ले लिया। बुधवार को उन सभी के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला करने, बलवा, सरकारी काम में बाधा डालने और निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने जैसे गम्भीर आरोपों में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

    उन्होंने बताया कि दारोगा चेतन भारद्वाज का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया है। मामले की जांच पूरी कर जल्द ही आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड के बोकारो में एक तालाब से तीन बच्चों के शव मिले
    Next Article युवा का किशोरियों के लिए नेतृत्व विकास प्रशिक्षण

    Related Posts

    ओमर +2 विद्यालय, तेघड़ा में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 31, 2026

    मारपीट कांड में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    October 31, 2026

    जर्जर सड़क से आक्रोशित ग्रामीणों ने पर्रा-सरौंजा पथ के गड्ढों का नामकरण कर जताया विरोध

    October 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ओमर +2 विद्यालय, तेघड़ा में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    मारपीट कांड में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    जर्जर सड़क से आक्रोशित ग्रामीणों ने पर्रा-सरौंजा पथ के गड्ढों का नामकरण कर जताया विरोध

    ऐजनी में कृषि जन कल्याण चौपाल आयोजित।सरसों उत्पादन और कतारबद्ध बुआई के बताए गए फायदे।

    शाॅर्ट सर्किट से लगी आग से मवेशी सहीत सामन जलकर राख।

    अनिल झा की जीत पर राजद ने मनाया जशन

    भावुक माहौल में बीईओ राम उदय महतो को विदाई

    *संत पॉल पब्लिक स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान का आयोजन*

    *CBRKC फाउंडेशन द्वारा इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल जी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई

    वरिष्ठ पत्रकार अनिमेष अंबष्ट को पितृशोक, पिता अखिलेश्वर प्रसाद महथा का निधन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.